आगरा के कागारौल में सुबह-सुबह अचानक हुआ पथराव, मची भगदड़, पुलसबल तैनात

आगरा

आगरा के कागारौल कस्बा में रविवार सुबह फिर से पथराव हो गया। सुबह-सुबह अचानक हुए पथराव से कस्बा में भगदड़ का माहौल बन गया। व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। धड़ाधड़  दुकानों के शटर गिरने लगे। 10-15 मिनट चले पथराव से कागारौल जगनेर मार्ग पर भगदड़ का माहौल बन गया। इस दौरान वाहनों का आवागमन भी रुक गया।

शनिवार देर शाम को लगभग 8:00 बजे मस्जिद में निर्माण कार्य को लेकर मुस्लिम समाज से दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ था। पुलिस ने  रात में ही तकरीबन 10 से 12 लोगों को उठाकर थाने पर बंद कर दिया था।
 
प्रकरण ने रविवार सुबह फिर तूल पकड़ लिया। फिर से तकरार हो गई और रविवार सुबह कागारौल जगनेर मार्ग थाने से 200 मीटर की दूरी पर 10 से 15 मिनट तक पथराव होता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर उपद्रवी भाग खड़े हुए।

उपद्रवियों की पुलिस गली-गली में तलाश कर रही है। कागारौल जगनेर मार्ग पर भयभीत दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए हैं। भय के कारण दुकानदार दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। लगातार हुए पथराव से पुलिस की लचर क़ानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहें हैं।
 
  • admin

    Related Posts

    अयोध्या कचहरी में बम की सूचना से अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

    अयोध्या   राम नगरी अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाए जाने की धमकी से शुक्रवार की दोपहर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर पौने एक बजे सूचना पर मौके…

    जनसंख्या से जनशक्ति तक: ह्यूमन कैपिटल के अधिकतम उपयोग की नई रणनीति

    लखनऊ.   उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में स्पष्ट संकेत दिया है कि वह केवल जनसंख्या के आकार पर नहीं, बल्कि उसे उत्पादक जनशक्ति में बदलने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान