ममता के मंत्री को बांग्लादेश से मिली धमकी, शिक्षा मंत्री को अविलंब अपने पद से इस्तीफा देने को भी कहा

कोलकाता
कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) परिसर में गत एक मार्च को हुई अशांति की घटना को लेकर बांग्लादेश के तीन छात्र संगठनों ने बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी है। उन्होंने शिक्षा मंत्री को अविलंब अपने पद से इस्तीफा देने को भी कहा है। कोलकाता पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है, हालांकि इन छात्र संगठनों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। तीनों संगठन बांग्लादेश की राजधानी ढाका-आधारित बताए गए हैं।

शिक्षा मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई
पता चला है कि शिक्षा मंत्री के आवास के आसपास धमकी भरे पोस्टर चस्पे मिले हैं। इसे देखते हुए शिक्षा मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस को आशंका है कि बांग्लादेशी छात्र संगठनों के सदस्य कोलकाता आकर वामपंथी छात्र संगठनों को अशांति फैलाने के लिए उकसा सकते हैं।

मालूम हो कि शिक्षा मंत्री जेयू के प्रोफेसरों के संगठन की बैठक में भाग लेने वहां गए थे। बैठक के बाद जेयू परिसर से निकलते वक्त माकपा के छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों ने उनकी गाड़ी रोककर जेयू में छात्र संघ का चुनाव जल्द कराने की मांग की।

उसी दौरान शिक्षा मंत्री व उनके काफिले की कुछ गाड़ियों में तोडफोड़ की गई, जिसमें ब्रात्य बसु को भी चोटें आई थीं। दूसरी तरफ एसएफआई ने शिक्षा मंत्री पर अपनी कार से उसके कई सदस्यों को कुचलकर घायल करने का आरोप लगाया।

  • admin

    Related Posts

    अरब सागर की परिस्थितियों ने बिगाड़ा मॉनसून का गणित, IMD का बड़ा अपडेट

    नई दिल्ली  देशभर में बदलते मौसम के बीच मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। अंडमान सागर और श्रीलंका तक समय से पहले पहुंचने वाला मानसून भारत की मुख्य…

    PNG कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, LPG सिलेंडर जारी रखने की मिली अनुमति

    नई दिल्ली शहर बदलते हैं, तो सामान तो पैक हो जाता है, लेकिन रसोई की गैस वाली मुसीबत कई लोगों के लिए 'गले की हड्डी' बन जाती थी. अक्सर लोग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    अक्टूबर 2026 में WCL, पुरानी राइवलरी और इंटरनेशनल टीमें फिर आमने-सामने

    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स में सुमित अंतिल का शानदार प्रदर्शन

    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रोलां गैरो में सिनर, स्वियातेक और डी मिनौर ने दिखाया दम

    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    सिंगापुर ओपन: प्रणय की जीत, कपिला-क्रास्टो भी आगे बढ़े

    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    WAKO से जुड़े 129 देश, भारत में तेजी से बढ़ रहा किकबॉक्सिंग खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा