इजरायल की एक 27 वर्षीय पर्यटक और एक होमस्टे चलाने वाली महिला के साथ गैंगरेप, साथियों को नदी में फेंका, एक की मौत

हंपी
कर्नाटक के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हम्पी के पास एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां इजरायल की एक 27 वर्षीय पर्यटक और एक होमस्टे चलाने वाली महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। यह घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे तब हुई, जब दोनों महिलाएं सानापुर झील के किनारे बैठकर तारों को निहार रही थीं। इस घटना में एक पुरुष पर्यटक की मौत हो गई है।
पहले 100 रुपये की मांगे, फिर किया गैंगरेप

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिलाएं तीन अन्य पुरुष पर्यटकों के साथ थीं, जिनमें एक अमेरिकी नागरिक और दो भारतीय (महाराष्ट्र और ओडिशा से) शामिल थे। ये सभी तुंगभद्रा नहर के पास संगीत सुनते हुए रात का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। शुरुआत में आरोपियों ने पेट्रोल के लिए पूछताछ की और फिर इजरायली पर्यटक से 100 रुपये की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो बहस शुरू हो गई।

साथियों को नहर में धक्का दिया
इसके बाद आरोपियों ने पुरुष पर्यटकों पर हमला किया और उन्हें नहर में धक्का दे दिया। फिर उन्होंने दोनों महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए। दो पुरुष अमेरिकी नागरिक डैनियल और महाराष्ट्र के पंकज नहर से बाहर निकल आए, लेकिन ओडिशा के बिबाश डूब गए। शनिवार सुबह उनका शव बरामद किया गया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
होमस्टे चलाने वाली महिला की शिकायत के आधार पर, गंगावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) (चोरी या उगाही), 64 (बलात्कार), 70(1) (सामूहिक बलात्कार), 311 (लूट या डकैती के साथ गंभीर चोट या मृत्यु का इरादा), और 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह विशेष टीमें गठित की हैं और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। दोनों पीड़ित महिलाएं वर्तमान में सरकारी अस्पताल में इलाज करवा रही हैं। कोप्पल के पुलिस अधीक्षक राम एल अरसिद्दी ने कहा, "हमने संदिग्धों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" इस घटना ने हम्पी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। यह वारदात कर्नाटक के पर्यटन उद्योग के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है, जो हम्पी जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के लिए जाना जाता है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस लापता पर्यटक की तलाश में भी जुटी है।

  • admin

    Related Posts

    बेटे की शादी बनी चर्चा का विषय, परिवार ने गांव वालों को दिया 3500 इंश्योरेंस का उपहार

     नांदेड महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में एक शादी सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल बन गई. आमतौर पर शादी समारोहों में लाखों रुपये सजावट,…

    ईरान पर बढ़ा दबाव! मार्को रुबियो ने कहा- होर्मुज बंद हुआ तो रूस-चीन पर भी पड़ेगा असर

    नई दिल्ली दिल्ली में आज क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की अहम बैठक शुरू हो गई. इस बैठक की शुरुआत में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सभी सदस्य देशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 3 views
    जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना