13 और 14 मार्च को AMU का छात्र हॉल में होली खेल सकते, उड़ेगा रंग-गुलाल

अलीगढ़
 उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली मनाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अनुमति दे दी है। इससे पहले AMU प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि नई परंपरा पड़ने नहीं देगी। NRSC हॉल के प्रोवोस्ट प्रोफेसर बीबी सिंह ने कहा 13 और 14 मार्च को AMU का छात्र हॉल में होली खेल सकते हैं।

गौरतलब है कि एएमयू कैंपस में होली को लेकर राजनीति गरमा गई। 9 मार्च को विशेष होली कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर अखिल भारतीय करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया था। करणी सेना का कहना था कि AMU प्रशासन हिंदू छात्रों के साथ भेदभाव कर रहा है। छात्रों ने 'होली मिलन' कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी थी, जिसे AMU ने ठुकरा दिया। करणी सेना ने चेतावनी दी थी कि अगर अनुमति नहीं मिली तो 10 मार्च को AMU में घुसकर होली मनाएंगे।

अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने कहा कि सभी हिंदू छात्र अपनी होली मनाएंगे। किसी भी हिंदू छात्र को समस्या आती है, तो उसके लिए मैं बैठा हूं। मेरे रहते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परमिशन की कोई आवश्यकता नहीं है। जब उनसे कहा गया कि मारपीट हो सकती है, इस पर उन्होंने कहा कि मारपीट कैसे हो जाएगी, जो मारपीट करेगा, उसको ऊपर पहुंचा दिया जाएगा।

वहीं, AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर वसीम अली खान ने यूनिवर्सिटी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि अनुरोध पर विचार तो किया गया था, लेकिन यूनिवर्सिटी की नीतियों को ध्यान में रखते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया। हालांकि अब फैसला बदल लिया गया है।

admin

Related Posts

पशु चिकित्सा विद्यार्थियों को मिलेगा ज्यादा आर्थिक सहयोग, इंटर्नशिप भत्ते में तीन गुना इजाफा

पशु चिकित्सा छात्रों का इंटर्नशिप भत्ता तीन गुना बढ़ा लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में अध्ययनरत पशु चिकित्सा के छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते…

UP को 714 नए EV चार्जिंग स्टेशन का तोहफा, हाईवे और पेट्रोल पंप पर बढ़ेगा नेटवर्क

लखनऊ पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के महंगे होते जाने के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) वालों के लिए गुड न्यूज है। सफर के दौरान बैटरी खत्म होने का उनका तनाव कम करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 1 views
जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 2 views
24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

  • By admin
  • May 18, 2026
  • 3 views
सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न