राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लिखा पत्र, दिया परमाणु समझौते पर बातचीत के लिए दिया न्योता

वॉशिंगटन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ईरान के साथ परमाणु समझौते पर बातचीत करना चाहते हैं। इसे लेकर उन्होंने गुरुवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने परमाणु समझौते पर फिर से बातचीत शुरू करने की पहल की है।

यह ईरान के लिए बहुत बेहतर होगा- ट्रंप
एक समाचार एजेंसी के साथ एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप बातचीत करेंगे, क्योंकि यह ईरान के लिए बहुत बेहतर होगा। मुझे लगता है कि वे उस पत्र को पाना चाहते हैं। दूसरा विकल्प यह है कि हमें कुछ करना होगा, क्योंकि आपको एक और परमाणु हथियार नहीं बनने दे सकते हैं। वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय की ओर से ट्रंप की टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

मैं समझौता करना पसंद करूंगा- डोनाल्ड ट्रंप
ट्रंप ने कहा, 'ईरान से निपटने के दो तरीके हैं: सैन्य तरीके से या फिर आप समझौता कर लें।' 'मैं समझौता करना पसंद करूंगा, क्योंकि मैं ईरान को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता। वे अच्छे लोग हैं।' जनवरी में दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी विदेश नीति में परिवर्तन करते हुए रूस के प्रति अधिक समझौतापूर्ण रुख अपनाया है, जिससे पश्चिमी सहयोगी चिंतित हो गए हैं, क्योंकि वह यूक्रेन में मॉस्को के तीन साल पुराने युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता करने का प्रयास कर रहे हैं।

पहले ट्रंप ने ईरान परमाणु समझौते से खींच लिए थे हाथ
इससे पहले ट्रंप ने 2018 में, अपने पहले कार्यकाल के एक वर्ष बाद, ईरान परमाणु समझौते से हाथ खींच लिया था, जो ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए एक बहुराष्ट्रीय समझौता था। उन्होंने फरवरी में कहा था कि वह ईरान के साथ ऐसा समझौता करना चाहेंगे जो उस देश को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकेगा। रूस ने संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है, मामले में एक सूत्र ने बताया कि, जबकि क्रेमलिन ने तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर तनाव के शांतिपूर्ण समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने की कसम खाई है।

  • admin

    Related Posts

    वायरल बीमारियों के बढ़ते खतरे के बीच हेल्थ अलर्ट, हर घर में होने चाहिए ये जरूरी डिवाइस

     नई दिल्ली दुनियाभर में इन दिनों हंतावायरस को लेकर चर्चा बढ़ गई है. यह एक खतरनाक वायरस माना जाता है, जो ज्यादातर चूहों और दूसरे रोडेंट्स से इंसानों तक पहुंचता…

    बैंकिंग सेक्टर के लिए अलर्ट! सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश, कई कामों पर रोक जैसी स्थिति

     नई दिल्ली देश में पेट्रोल-डीजल, सीएनजी की कीमतों में बीते सप्ताह इजाफा देखने को मिल चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मिडिल ईस्ट युद्ध के गंभीर असर का हवाला देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 1 views
    जयपुर में बड़ा मैच: RR को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए हर हाल में जीत चाहिए

    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    सूचना आयोग का निर्णय: BCCI निजी संस्था, RTI कानून से बाहर

    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    चेन्नई में NSG जवानों के बीच दिखे धोनी, फैन्स बोले- क्या SRH मैच में होगी ‘थाला’ की वापसी?

    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 2 views
    24 साल की उम्र में कमाल: सिनर बने सबसे युवा ‘करियर गोल्डन मास्टर्स’ विजेता

    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    केल्से मिशेल का शानदार करियर: कॉलेज रिकॉर्ड से लेकर करोड़ों की कमाई तक का सफर

    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न

    • By admin
    • May 18, 2026
    • 3 views
    सदियों का इंतजार खत्म, भारतीय मूल के गोल्फर की ऐतिहासिक जीत से खेल जगत में जश्न