जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान पहुंचा दिया जाएगा: विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल
 समाजवादी पार्टी के सांसद अबू आजमी के औरंगजेब पर दिए बयान के बाद लगातार सियासत जारी है. वहीं, अब मध्य प्रदेश की राजनीति में भी तूफान आ गया है. यहां भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान पहुंचा दिया जाएगा.

बता दें, भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा भोपाल के एक शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे. यहां उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एक मूर्ख पाठ पढ़ा रहा था कि औरंगजेब महान है. वो औरंगजेब महान कैसे हो सकता है, जिसने गुरु तेग बहादुर का शीश कटवाया था, जिनकी स्मृति में दिल्ली में शीशगंज गुरुद्वारा है.

औरंगजेब लुटेरा था…
उन्होंने यह भी कहा कि इसी औरंगजेब ने गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया था, यह आक्रांता महान कैसे हो सकता है? लाखों हिंदुओं के जनेऊ तुड़वाने वाला यही लुटेरा औरंगजेब था यह महान कैसे हो सकता है? औरंगजेब लुटेरा था, बाबर लुटेरा था, अकबर लुटेरा था, हिमांयू लूटेरा था. उन्होंने कहा कि जो औरंगजेब की तारीफ करेगा उसे कब्रिस्तान भेज दिया जाएगा.

मुगलों के आगे झुके नहीं
उन्होंने आगे कहा कि महान तो हमारे छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप गुरु तेग बहादुर और गुरु गोविंद सिंह थे है और सदैव रहेंगे जिन्होंने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया लेकिन इन लुटेरे मुगलों के आगे झुके नहीं. बता दें कि यह बवाल समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी की बयान के बाद शुरू हुआ था. अबू आजमी ने औरंगजेब को महान शासक बताया था.

admin

Related Posts

कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी सरगर्मी, सिद्धारमैया दिल्ली पहुंचे; DK को लेकर सियासी सस्पेंस गहराया

बेंगलुरु  कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर खींचतान की खबरों के बीच अब कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को दिल्ली बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को 26…

बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! फाल्टा में BJP की जीत ने सबको चौंकाया

कलकत्ता पश्च‍िम बंगाल के फाल्टा व‍िधानसभा चुनाव का नतीजा आया और सब शॉक्‍ड रह गए. क्‍योंक‍ि यह सिर्फ एक सीट का रिजल्ट नहीं, मुस्‍ल‍िमों के वोट बैंक को अपना हक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी