सुकमा में अज्ञात बीमारी का कहर, स्वास्थ्य विभाग ने गांव में तीन दिनों से शिविर लगाया, अब तक एक माह में 8 मौतें

सुकमा
जिले के छिंदगढ़ ब्लाक के धनीकोर्ता गांव में अज्ञात बीमारी से पिछले एक-दो माह में आठ ग्रामीणों की मौत हो गई है। अधिकांश ग्रामीणों को सीने व हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में तीन दिनों से शिविर लगाया है, इसमें 80 ग्रामीणों की जांच की गई। उनमें से 37 लोगों को दर्द की शिकायत है और नौ मलेरिया के मरीज मिले। कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया, बाकी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। आठ ग्रामीणों की मौत किन कारणों से हुई ये स्वास्थ्य विभाग पता नहीं लगा पाया। इससे पहले भी सुकमा में अलग-अलग गांवों में 90 ग्रामीणों की मौत पिछले चार सालों में हो चुकी है।

बुधवार को धनीकोर्ता गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लखापारा में शिविर लगा कर मरीजों का इलाज कर रही है। एक बुजुर्ग महिला को पेड़ के नीचे ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था।
    इसके साथ ही कुछ ग्रामीण एकत्रित थे जिनकी जांच की जा रही थी। ग्रामीणों के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रहा है। दरअसल 60 किमी दूर स्थित धनीकोर्ता कुन्ना पंचायत का आश्रित गांव है।
    यहां पारे लखापारा, पटेलपारा में 620 लोग निवासरत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सीना दर्द, पैर-हाथ में दर्द, सूजन जैसी बीमारी से आठ लोगों की मौत हो गई है।
    इसमें दो तो छिंदगढ़ व जिला अस्पताल सुकमा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं गांव में दो छोटे बच्चों की भी मौत चेचक से हो गई उसकी भी ग्रामीणों में शिकायत है।
    ग्रामीणों का इलाज चल रहा है। लेकिन इलाज के बाद भी ग्रामीणों की मौत हो रही है जिससे गांव में दहशत का माहौल है।
 
कब-कब हुई ग्रामीणों की मौत
    लखापारा निवासी बुधरा बुचका (32 वर्ष) को हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी और उसकी मौत 23 जनवरी को हुई। हड़मा देवा (65 वर्ष) को कमजोरी थी उसकी मौत 25 फरवरी को हुई।
    सुका हिड़मा (30 वर्ष) हाथ-पैर व सीने में दर्द की शिकायत थी, उसकी मौत 15 फरवरी को हुई। मंगा हिड़मा (25 वर्ष) को भी हाथ-पैर में दर्द की शिकायत थी और 15 फरवरी को मौत हुई।
    सोनी हड़मा (38 वर्ष) हाथ-पैर व सीने में दर्द का उपचार छिंदगढ़ में चल रहा था वहां 28 फरवरी को मौत हुई। वेला लिंगा (55 वर्ष) को पैर-हाथ में दर्द की शिकायत थी उनकी मृत्यु दो मार्च को हुई।
    मुचाकि मासे पिता सन्नू (चार माह) की मौत एक मार्च को हुई उसको सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।
    देवे मुचाकि पिता हुंगा (एक वर्ष) को भी वही शिकायत थी उसकी भी मौत फरवरी माह में हुई।
 
इलाज के बाद दो सगे भाइयों की मौत
    गांव के लखापारा निवासी दो सगे भाई मंगा हिड़मा और सुका हिड़मा को पैर और सीने में दर्द की शिकायत थी। एक सप्ताह के भीतर ही दोनों ने एक ही दिन दम तोड़ दिया।
    मंगा ने दिन में तो सुका ने रात में दम तोड़ा। वहीं वेला लिंगा काफी दिनों से बीमार था, मौत से एक सप्ताह पहले जिला अस्पताल में इलाज करवाया।
    जब वापस गांव गया तो फिर से बीमार पड़ गया। उसको फिर से जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन इस बार वहां दम तोड़ दिया।

गांव में झाड़-फूंक करने वाले चार वड्डे
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जागरूकता की भारी कमी है। इसके कारण गांव के लोग बीमार होते हैं तो सबसे पहले गांव में ही झाड़-फूंक करवाते हैं। गांव के तीन पारों में चार वड्डे हैं जहां पूजा-पाठ के साथ झाड़-फूंक होता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी गांव में कभी जागरूकता अभियान नहीं चलाया गया। ये इलाका पहले नक्सल प्रभावित था लेकिन आज यहां सड़क बन गई है और शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं।

  • admin

    Related Posts

    सड़क निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं, PWD सचिव बोले- गुणवत्ता और समयसीमा सर्वोच्च प्राथमिकता

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों का काम देखा अधिकारियों की बैठक लेकर काम में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा गुणवत्ता और समय-सीमा में पूर्णता सर्वोच्च प्राथमिकता रायपुर…

    रायपुर की बेटी का बड़ा कमाल, नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी परीक्षा में देशभर में पहला स्थान

    रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी कोर्स में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत