मशहूर गायिका कल्पना राघवेंद्र ने नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या की कोशिश

मुंबई

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर और सॉन्गराइटर कल्पना राघवेंद्र को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है. सिंगर ने मंगलवार देर रात को अपने घर में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल हैदराबाद के प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

सिंगर ने की आत्महत्या की कोशिश

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कल्पना ने अपने घर पर ही सुसाइड करने की कोशिश की थी. सिंगर की सिक्योरिटी के मुताबिक, उनका घर दो दिनों से खुला नहीं था, जिसके बाद एसोसिएशन के सदस्यों को सूचित किया गया था. रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने कल्पना के बारे में पुलिस को जानकारी दी, तब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सिंगर के घर में एंट्री की. पुलिस को कल्पना बेहोशी की हालत में मिली थीं, जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.

अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि सिंगर के आत्महत्या की कोशिश करने के पीछे कारण क्या है? हालांकि, केपीएचबी पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है.

अब कैसी है सिंगर की हालत?

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सिंगर की हालत अब स्थिर है और वो फिलहाल वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. बताया जा रहा है कि सिंगर ने जब सुसाइड करने की कोशिश की तब उनके पति घर पर नहीं थे, बल्कि वो चेन्नई में थी.

मल्टीटेलेंटेड हैं कल्पना राघवेंद्र

कल्पना राघवेंद्र एक इंडियन प्लेबैक सिंगर हैं. साउथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका बड़ा नाम है. उन्होंने साल 2010 में रियलिटी शो स्टार सिंगर मलयालम जीता था. कल्पना के पिता टी.एस. राघवेंद्र भी एक प्लैबैक सिंगर थे, जिन्होंने मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में काम किया था.

कल्पना की बात करें तो उन्होंने 5 साल की छोटी उम्र में अपना सिंगिंग करियर शुरू किया था. उन्होंने साल 2013 तक करीब 1,500 ट्रैक रिकॉर्ड कर लिए थे. देश-विदेश में मिलाकर उन्होंने 3000 से ज्यादा स्टेज शो किए हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया है, जिनमें इलैयाराजा और एआर रहमान जैसे दिग्गज शामिल हैं.

कल्पना मल्टीटेलेंटेड हैं. वो सिंगर होने के साथ म्यूजिक कंपोजर, सॉन्ग राइटर और डबिंग आर्टिस्ट भी हैं. वो एक्टिंग में भी कमाल कर चुकी हैं. साल 1986 में वो साउथ सुपरस्टार कमल हासन स्टारर फिल्म 'पुन्नगई मन्नान' में भी एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दी थीं. कल्पना बिग बॉस तेलुगू के पहले सीजन की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं.

admin

Related Posts

मौनी रॉय ने बिकिनी में 40 की उम्र में दिखाया हॉट लुक, पूल किनारे दिए बोल्ड पोज

मुंबई  टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बोल्ड लुक से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं. मौनी ने अब…

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ ने ओटीटी पर मचाई धूम, बनी ग्लोबल हिट

मुंबई  भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह ग्लैमर और ज़रूरत से ज़्यादा ड्रामा से दूर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 1 views
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI ने टीम इंडिया को दिया 7.5 करोड़ का इनाम, इंग्लैंड को हराया था

सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका नहीं दे सकता BCCI, ICC के नियम ने खड़ी की बाधा

भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मुकाबले पर पिघला पाकिस्तान, ICC की सख्ती लाई असर

क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
क्रिस गेल का 16 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में लगा सबसे तेज अर्धशतक

नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
नीदरलैंड्स के खिलाफ पाकिस्तान की मुश्किल जीत, आखिरी ओवर में पसीने छूटे

T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी

  • By admin
  • February 7, 2026
  • 2 views
T20 वर्ल्ड कप में आज तीन रोमांचक मुकाबले, भारत-अमेरिका की भिड़ंत भी होगी