ओडिशा में दर्दनाक हादसा फिजिकल टेस्ट के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत

सुंदरगढ़

ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSC) द्वारा आयोजित फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर और लाइवस्टॉक इंस्पेक्टर भर्ती के शारीरिक परीक्षण में 25 किलोमीटर की दौड़ के दौरान दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

राउरकेला निवासी प्रबीन कुमार पांडा सदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत भवनपुर से बरागड़ा तक की दौड़ के दौरान किरई के पास बेहोश होकर गिर पड़े. मौके पर मौजूद एम्बुलेंस तुरंत उन्हें अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दूसरी मौत: ब्योमकेश नायक

केओंझर जिले के ब्योमकेश नायक ने भी दूसरी जगह आयोजित फिजिकल टेस्ट के दौरान अपनी जान गंवा दी. इस घटना के बाद ओडिशा सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को ₹4-4 लाख की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

इस घटना पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह 25 किमी की दौड़ थी, लेकिन दुर्भाग्य से उम्मीदवार सिर्फ 2-3 किमी ही दौड़ पाया और गिर गया. मौके पर एम्बुलेंस मौजूद थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता भी वहां मौजूद थे. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) की आशंका है, लेकिन असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा.

 

admin

Related Posts

ढाका में चर्चाओं का बाजार गर्म: राष्ट्रपति पद के लिए मोहम्मद यूनुस का नाम आगे?

ढाका बांग्लादेश में नई सरकार की गठन की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच कयास लागे जा रहे हैं कि अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार रहे नोबेल विजेता मोहम्द यूनुस…

वेलेंटाइन वीक बना मातम: प्रेम कहानी का दुखद अंत, शुभम-लक्ष्मी की हत्या से सनसनी

हल्द्वानी उत्तराखंड के हल्द्वानी में वेलेंटाइन वीक के दौरान एक प्रेमी जोड़े की हत्या ने पूरे शहर को दहला दिया है। अल्मोड़ा के शुभम और नैनीताल की रहने वाली लक्ष्मी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
भारत ए महिला टीम ने दिखाया दम, पाकिस्तान ए को 59 गेंद बाकी रहते रौंदा

वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 2 views
वेस्टइंडीज का शानदार सफर जारी, नेपाल विश्व कप से हुआ बाहर