मंत्री Pradhuman Singh Tomar का बड़ा संकल्प, 1 साल तक बिना प्रेस के कपड़े पहनेंगे मंत्रीजी

ग्वालियर

अपने अनोखे बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। वजह है बिजली बचाने और प्रदूषण रोकने के लिए उनकी ओर से लिया गया संकल्प। मंत्रीजी ने प्रण लिया है कि वह एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे। वहीं, कांग्रेस ने तोमर के इस बयान को नौटंकी वेब सीरीज का अगला भाग बताया है।

मध्य प्रदेश की राजनीति में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने प्रण लिया है कि वह एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे। मंत्री जी का कहना है कि इससे हर दिन आधे यूनिट बिजली की बचत होगी। तोमर ने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी के दिन भी बिना प्रेस किए ही कपड़े पहनेंगे। उन्होंनेक कहा, 'आने वाली पीढ़ी को पीठ पर सिलेंडर न लादने पड़ जाए, इसलिए यह निर्णय लिया।'

तोमर ने मीडिया से बातचीत में अपने फैसले को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'हम सबको बिजली की बचत करनी चाहिए। जितनी जरूरत हो उतनी ही खपत करे। हम सबको छोटी-छोटी पहल करती रहनी चाहिए। बिजली के साथ-साथ प्रदूषण… एक वर्ष तक के लिए मैंने पहल की है। प्रदूषण (रोकने) के लिए हम सब बराबर प्रयास कर रहे हैं। मैं बिना प्रेस कपड़े इसलिए पहन रहा हूं कि हमारे शहर का प्रदूषण…. संदेश देने का काम है कि हम सब मिलकर काम करें। एक ड्रेस में आधा यूनिट बिजली जलती है, इससे जो प्रदूषण पैदा होता है, सालभर का गुना भाग है, जोड़ेंगे तो वह चार वृक्ष के बराबर है। मैं एक साल तक बिना प्रेस के कपड़े पहनूंगा।'

एक साल तक के लिए की है पहल

हालांकि ऊर्जा मंत्री ने यह फैसला लगभग एक साल के लिए लिया है. उनका कहना है कि अब पूरे एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे. उनका मानना है कि अगर हम इसी तरह छोटे-छोटे कदम उठाएंगे, तो इसका असर पर्यावरण सुधार में भी दिखाई देगा, क्योंकि ग्वालियर में प्रदूषण का स्तर जिस तरह बढ़ रहा है. ऐसे में छोटे छोटे कदम भी महत्वपूर्ण हैं. इसलिए उन्होंने आमजन से भी इस बात की अपील की है कि वे स्वच्छता के साथ पर्यावरण बचाने के लिए आगे आए साथ ही बिजली बचाने कल ये भी अपने जीवन मैच छोटे छोटे परिवर्तन जरूर करें.

ऊर्जा मंत्री के बयान पर अब सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अब इसे मंत्री की नौटंकी बता रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए नौटंकी करते हैं और अब यह नौटंकी वेब सीरीज का अगला पार्ट है। अगर मंत्री जी को बिजली बचाने की इतनी चिंता है तो उनके साथ जो 10-10 गाड़ियां चलती है और उसे वायु प्रदूषण होता है उन गाड़ियों को छोड़े और साइकिल से चलना शुरू कर दें।

admin

Related Posts

400 सौ से ज्यादा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने दी एक साथ दबिश

निशातपुरा की अमन कॉलोनी से 8 महिलाएं और 31 पुरुष अपराधी गिरफ्तार 17 दोपहिया और 39 मोबाइल समेत लाखों के जेवरात बरामद भोपाल के अलावा दूसरे राज्यों के अपराधी भी…

एक सप्ताह में 83 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन बरामद

 नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 2 views
सांसें थाम देने वाला मुकाबला: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

  • By admin
  • February 11, 2026
  • 0 views
सूर्या की बढ़ी मुश्किलें! पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे अभिषेक ? जानिए कौन ले सकता है उनकी जगह

सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 0 views
BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 2 views
टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

  • By admin
  • February 10, 2026
  • 3 views
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!