गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं की आपूर्ति पर रोक लगा रहा है: ​​प्रधानमंत्री नेतन्याहू

तेल अवीव
इजरायल ने रविवार घोषणा की कि वह गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं की आपूर्ति पर रोक लगा रहा है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से एक बयान जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया, "बंधक समझौते के पहले चरण की समाप्ति और वार्ता जारी रखने के लिए विटकॉफ प्रस्ताव [जिस पर इजरायल सहमत था] को स्वीकार करने से हमास के इनकार के बाद ​​प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने फैसला किया कि रविवार सुबह से गाजा पट्टी में सभी सामानों और आपूर्ति का प्रवेश बंद हो जाएगा।

इससे पहले इजरायल ने कहा कि वह संघर्ष विराम के पहले चरण को रमजान और पासओवर [यहूदी त्योहार] या 20 अप्रैल तक बढ़ाने के प्रस्ताव का समर्थन करता है। उसने कहा कि यह प्रस्ताव ट्रंप प्रशासन के मध्यपूर्व दूत स्टीव विटकॉफ की ओर से आया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय के अनुसार, इस प्रस्ताव के तहत हमास पहले दिन आधे बंधकों को रिहा कर देगा और शेष को तब रिहा करेगा जब स्थायी युद्धविराम पर समझौता हो जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमास के एक अधिकारी ने कहा कि 'स्थिरता प्राप्त करने' का एकमात्र तरीका युद्ध विराम प्रक्रिया के दूसरे चरण को पूरा करना है, जिसमें इजरायल को गाजा से स्थायी रूप से हटना है और शत्रुता समाप्त करनी है। महमूद मर्दावी ने बताया, "क्षेत्र में स्थिरता प्राप्त करने और कैदियों की वापसी सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका दूसरे चरण से शुरू करके समझौते को पूरी तरह से लागू करना है।"

इजरायल-हमास युद्ध विराम का पहला चरण,शनिवार को समाप्त हो गया। दोनों पक्षों के बीच अभी दूसरे चरण पर बातचीत होनी बाकी है, जिसमें इजरायल का गाजा से पूरी तरह से हटना, स्थायी युद्ध विराम लागू होना और हमास को शेष बंधकों को रिहा करना शामिल है।

हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर बड़ा हमला किया था। हमास के सदस्यों ने करीब 12,00 लोगों को मार दिया और 251 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद इजरायल ने हमास के नियंत्रण वाली गाजा पट्टी पर हमले शुरू कर दिए। इजरायल के हमले में 48 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि इजरायल के हमलों से गाजा की लगभग दो-तिहाई इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गईं।

  • admin

    Related Posts

    हिमंता बनाम कुंकी, असम चुनाव में माँ पर लगे आरोपों को लेकर पुलिस तक पहुँचा विवाद, भाजपा और एजेपी आमने-सामने

    असम असम विधानसभा चुनाव में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी कुंकी चौधरी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बीच तीखी जुबानी जंग छिड़ गई है। सीएम सरमा ने असम जातीय…

    कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, इन समुद्री रास्तों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

    नई दिल्ली ईरान में जारी जंग ने पूरी वैश्विक सप्लाई चैन की पोल खोल दी है। एक समुद्री रास्ते के बंद हो जाने से तमाम देशों की अर्थव्यवस्थाएं ऊर्जा संकट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    • By admin
    • April 5, 2026
    • 0 views
    विराट बनाम चेन्नई, बेंगलुरु में आज दिखेगा हाई-वोल्टेज ड्रामा, कौन मारेगा बाजी?

    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 1 views
    IPL 2026,चेन्नई के स्टार बल्लेबाज सैमसन और गायकवाड़ की फॉर्म बनी चिंता, क्या RCB के खिलाफ चिन्नास्वामी में लौटेगी लय?

    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 2 views
    दिल्ली कैपिटल्स की जीत का हीरो बने समीर रिजवी, मुंबई इंडियंस पर भारी पड़ा बल्ला

    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 0 views
    हैदराबाद की पिच पर रनों की बरसात की उम्मीद, ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा के तूफान को रोकने उतरेगा मोहम्मद शमी का स्पेल

    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    पेर,अलियांजा लीमा के घरेलू मैदान पर दर्दनाक घटना, 48 लोग हताहत,जांच शुरू

    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • April 4, 2026
    • 3 views
    शेल्टन को लगा बड़ा झटका, रोमांचक मुकाबले में टिरांटे ने दर्ज की शानदार जीत