महिला समृद्धि योजना के दौरान आगामी 8 मार्च को ही खाते में पैसे भेजने को लेकर योजना बना रही दिल्ली सरकार

नई दिल्ली
दिल्ली सरकार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आठ मार्च को महिला सम्मान योजना की शुरुआत कर सकती है। उसी दिन कुछ महिलाओं के खाते में पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में योजना के तहत महिलाओं को ढाई हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था।

सूत्रों के अनुसार, आठ मार्च को इस योजना के लिए महिलाओं के पंजीकरण की शुरुआत के साथ कुछ महिलाओं को यह राशि जारी भी की जा सकती है। हालांकि, दिल्ली सरकार की ओर से अभी तक इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली सरकार आगामी 8 मार्च को इस योजना को लेकर एक बड़ा आयोजन दिल्ली में करने की योजना बना रही है। इस दौरान भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रह सकता है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग विधानसभाओं से महिलाओं को आमंत्रित किया जाएगा।

दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के बाद से भाजपा महिला सम्मान योजना को तय समय पर पूरा करने की कवायद में जुट गई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। इस बैठक में योजना की योग्यता और शर्तों पर चर्चा हुई थी। अधिकारियों को उसके आधार पर प्रस्ताव बनाने को कहा गया था।

इसके साथ ही दूसरे राज्यों में जहां पहले से इस तरह की योजनाएं चल रही हैं उनका भी अध्ययन करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कई मौके पर कह चुकी हैं कि पिछली सरकार ने राज्य की वित्तीय स्थिति को खराब कर रखा है, लेकिन हमने जो वादा किया है उसे पूरा करेंगे।
किसे और कैसे मिलेगा लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को इस योजना का लाभ देने की तैयारी है।

संभावना है कि जो महिलाएं करदाता हैं या पेंशन पा रही हैं या सरकारी योजना के तहत उन्हें आर्थिक लाभ मिल रहा है वो इसके दायरे में नहीं आएंगी।

योजना की पात्र महिलाओं से इससे जुड़े दस्तावेज मांगे जाएंगे और सत्यापन के बाद भी उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

  • admin

    Related Posts

    Air Taxi की तैयारी: दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में अब मिनटों में पहुंचेगा ऑफिस और अस्पताल

     नई दिल्ली  दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को अक्सर भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है. इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए Air Tax का प्रस्ताव सामने आया…

    अब नहीं होगी EV चार्जिंग की चिंता: दिल्ली सरकार के 2026 प्लान से मोहल्ला-मोहल्ला लगेगा चार्जिंग स्टेशन

    नई दिल्ली अगर आप दिल्ली में रहते हैं और इलेक्ट्रिक गाड़ी (EV) खरीदने से सिर्फ इसलिए हिचक रहे हैं कि चार्जिंग कहां करेंगे, तो अब आपकी यह चिंता जल्द दूर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    सजा की जगह इनाम! ICC ने बांग्लादेश मामले में लिया विवादित निर्णय

    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 0 views
    BCCI ने T20 World Cup की शुरुआत में टीम मैनेजमेंट की मांग खारिज की, खिलाड़ियों को दिया झटका

    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    टी20 विश्व कप में नीदरलैंड की शानदार जीत, बास डे लीडे रहे मैच के हीरो

    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ डबल खेला: पहले बायकॉट, फिर खुद लिया यू-टर्न!

    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    अमेरिका ने पाकिस्तान की दुखती रग पर रखा हाथ, विश्व कप से पहले बढ़ेगा दबाव

    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह

    • By admin
    • February 10, 2026
    • 2 views
    BCCI का बड़ा फैसला: कोहली-रोहित का डिमोशन, किशन-शमी को नहीं मिली जगह