5 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

जयपुर
राजस्थान के अजमेर में हिंदू संगठनों ने शनिवार को विरोध रैली निकाली। ब्यावर जिले में 5 नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की। अजमेर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया। इससे पहले बिजयनगर में गांधी भवन से अजमेर कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। आसपास के इलाके में बाजार बंद रहे। अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक अनीता भदेल, अजमेर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन, विहिप और अन्य हिंदू संगठनों के नेता और बाजार संघों के सदस्यों ने रैली में हिस्सा लिया।

मदरसों की जांच की उठी मांग
प्रदर्शनकारियों ने अजमेर में मदरसों के पंजीकरण की जांच करने और अनैतिक गतिविधियों के केंद्र बन चुके हुक्का बारों पर सख्त एक्शन की मांग की। हाल ही में ब्यावर जिले में पांच नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश का मामला सामने आने के बाद सांप्रदायिक तनाव बना है। अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने टेंपो की हवा निकाली
प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के बाहर बैरिकेड पर चढ़ गए। कुछ स्थानों पर टेंपो के टायरों की हवा भी निकालने का मामला सामने आया। यहां तक कि यात्रियों को भी नीचे उतार दिया गया।

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सकल हिंदू समाज ने कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कुछ युवकों ने 'लव जिहाद' से जुड़ा गिरोह बनाया है। वे स्कूली लड़कियों को निशाना बना रहे हैं। ज्ञापन में आगे लिखा है कि पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया जाता है। इसके बाद मोबाइल फोन गिफ्ट किए जाते हैं। आरोपियों ने न केवल शहर के एक कैफे में लड़कियों का यौन शोषण किया बल्कि उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल भी किया। अगर लड़कियां धार्मिक क्रियाकलाप नहीं करती तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता था।

आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच हो: डिप्टी मेयर
डिप्टी मेयर नीरज जैन ने कहा कि लड़कियों को ब्लैकमेल किया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया। आरोपियों ने उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। उन्होंने लड़कियों के परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डिप्टी मेयर ने सीबीआई जांच और सभी आरोपियों के मोबाइल फोन की गहन जांच की मांग उठाई है।

ऐसे खुला मामला
बिजयनगर पुलिस ने परिजनों की शिकायतों के आधार पर 16 फरवरी को तीन एफआईआर दर्ज की। जांच अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में आठ मुस्लिम और दो हिंदू हैं। ये कैफे संचालक थे। तीनों नाबालिग मुस्लिम हैं। दरअसल, पीड़ितों में से एक नाबलिग लड़की ने अपने पिता की जेब से 2000 रुपये की चोरी की थी। यह पैसे उसे एक आरोपी को देने थे। बाद में जांच में उसके पास एक चीनी मोबाइल फोन मिला। इसी फोन से वह आरोपी से बात करती थी। अब आरोपियों के परिजनों, जामा मस्जिद और 100 साल पुराने कब्रिस्तान को बिजयनगर नगर पालिका ने अतिक्रमण का नोटिस भेजा है।

  • admin

    Related Posts

    विधायक ने पीड़ितों के लिए माँगा मुआवजा, 14 लड़कियों का ‘अश्लील फोटो’ ब्लैकमेल कांड विधानसभा में गूंजा

    अजमेर. राजस्थान का चर्चित 'अजमेर ब्लैकमेल कांड' एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। दरअसल, विधानसभा के बजट सत्र के बीच गुरुवार को 1992 के अजमेर ब्लैकमेल कांड की पीड़िताओं के…

    ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ केस कर रहा हैरान, 93 साल की बुजुर्ग महिला का होगा DNA टेस्ट

    जयपुर. राजस्थान हाई कोर्ट ने एक बेहद पेचीदा और भावनात्मक मामले में कानून की नई लकीर खींची है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि एक 93 वर्षीय महिला को यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    शुरुआत में ही नीदरलैंड बैकफुट पर, लेविट सस्ते में पवेलियन लौटे

    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    पाकिस्तान मैच के लिए टीम इंडिया में बदलाव की मांग, गावस्कर ने कुलदीप पर जताया भरोसा

    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    हॉकी प्रो लीग: अर्जेंटीना के सामने बेबस भारत, 8-0 से मिली बड़ी हार

    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 2 views
    भारत की झोली में गोल्ड, ऐश्वर्य की शानदार शूटिंग से एशियन चैंपियनशिप में चमक

    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 0 views
    स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

    • By admin
    • February 13, 2026
    • 1 views
    कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा