रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि, सचिन तेंदुलकर से आगे निकलने का मौका

नई दिल्ली
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला खेला जाएगा। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने बांग्लादेश और पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना का मौका है।

रोहित शर्मा के पास सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान के रूप में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। रोहित शर्मा को सचिन से आगे निकलने के लिए 68 रनों की जरूरत है। सचिन तेंदुलकर ने 73 मैचों में 37.75 के औसत से 2454 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं।

रोहित शर्मा बतौर कप्तान 53 वनडे मैचों में 53.04 की औसत और 113.50 की स्ट्राइक रेट से 2387 रन बनाकर सातवें स्थान पर हैं। रोहित ने पांच शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। भारत के दिग्गज एमएस धोनी लिस्ट में शीर्ष पर हैं। धोनी ने 6641 रन बनाए हैं। इसके बाद विराट कोहली (5549) हैं। इसके बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन (5239), सौरव गांगुली (5082), राहुल द्रविड़ (2658), तेंदुलकर और रोहित हैं।
वनडे में भारत के कप्तानों द्वारा सर्वाधिक रन

एमएस धोनी – 200 मैचों में 6641 रन
विराट कोहली – 95 मैचों में 5449 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन – 174 मैचों में 5239 रन
सौरव गांगुली – 146 मैचों में 5082 रन
राहुल द्रविड़ – 79 मैचों में 2658 रन
सचिन तेंदुलकर – 73 मैचों में 2454 रन
रोहित शर्मा – 53 मैचों में 2387 रन

admin

Related Posts

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

 बेंगलुरु पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय (SL Akshay) का रविवार को एक क्लब मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. वह सिर्फ 39 साल के थे.…

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

 कोलकाता इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आखिरी लीग मैच में रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. कोलकाता के ईडन गार्डन्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
मैच के बीच आया हार्ट अटैक, 39 साल की उम्र में क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा, ऐसा रहा करियर

जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 3 views
जीत के साथ दिल्ली का सफर खत्म, KKR को उसके ही गढ़ में हराकर चमके राहुल और कुलदीप

राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

  • By admin
  • May 25, 2026
  • 2 views
राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में बनाई जगह, पंजाब किंग्स और KKR का टूटा सपना

वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 3 views
ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

  • By admin
  • May 24, 2026
  • 2 views
प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी