रेल मंत्रालय ने अगले दो साल में 50 अमृत भारत 2.0 ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा, तीसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात जल्द

चेन्नई
भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर दी है। चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF) अगले महीने एक और अमृत भारत ट्रेन डिलीवर करने वाली है। यह नई ट्रेन मौजूदा अमृत भारत ट्रेनसेट का मॉडर्न वैरिएंट होगी। मालूम हो कि रेल मंत्रालय ने अगले दो साल में 50 अमृत भारत 2.0 ट्रेनों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में तेजी से काम जारी है। अमृत भारत ट्रेन निम्न आय और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। अमृत भारत 2.0 लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को सस्ती सेवा मुहैया कराती है। साथ ही, यात्री इसमें मिलने वाली सुविधाओं से काफी प्रभावित होते हैं।

अमृत भारत ट्रेन 2023 में लॉन्च की गई थी । यह लंबी दूरी की यात्रा को आसानी से कवर करती है। इसमें 2 प्रकार के डिब्बे लगे होते हैं। पहला स्लीपर क्लास, जो कि आरक्षित यात्रियों के होता है। दूसरा जनरल क्लास, जो कि अनारक्षित यात्रियों के लिए है। ईटी नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनियर रेलवे अधिकारी ने बताया कि आईसीएफ मार्च में अमृत भारत ट्रेनसेट की तीसरी रेक का निर्माण और डिलीवरी पूरा करेगा। तीसरी अमृत भारत रेक का पेंट्री कार आईसीएफ के फर्निशिंग सेक्शन में वायरिंग और फिटमेंट कार्य से गुजर रहा है। इस रेक की डिलीवरी अगले 15-20 दिनों में हो सकती है।

जानें अमृत भारत ट्रेन 2.0 की खासियत
बता दें कि अमृत भारत ट्रेन 2.0 में 22 कोच-रेक फॉर्मेशन है, जिसमें दोनों छोर पर लोकोमोटिव हैं। ट्रेन में Loco+1 LSLRD+5 LWS+4 LWSCN+1 LWCD+4 LWSCN +6 LWS +1 LSLRD+ Loco का फॉर्मेशन होगा। इससे पहले, अमृत भारत ट्रेन 1.0 में भी 22 कोच फॉर्मेशन था, लेकिन उसमें Loco+ 1 LSLRD+ 4 LWS+12 LWSCN+4 LWS+ 1 LSLRD+ Loco का फॉर्मेशन था। अमृत भारत ट्रेन 2.0 को पुश-पुल तकनीक के साथ बनाया गया है, जो कुशल यात्रा के लिए है। इस ट्रेन की गति 130 किमी प्रति घंटे तक होगी। ट्रेन में हाई एक्सीलरेशन के लिए दोनों छोर पर लोकोमोटिव के साथ पुश-पुल ऑपरेशन के लिए कंट्रोल कपलर होंगे। ट्रेन में झटके मुक्त यात्रा और आसान कनेक्शन के लिए सेमी-ऑटोमैटिक कपलर भी होंगे।

admin

Related Posts

बांग्लादेश की नई राजनीति और तारिक रहमान: भारत और हिन्दू समुदाय के लिए क्या संकेत?

ढाका पड़ोसी देश की कमान संभालने जा रहे नए नेतृत्व ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' नीति की बात कही है, जो काफी हद तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'अमेरिका फर्स्ट' नीति…

चुनाव में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हिमाचल सरकार को दी अंतिम समयसीमा

हिमाचल सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकार को आंशिक राहत देते हुए राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव कराने की अंतिम समय-सीमा 31 मई 2026 तय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
स्टार कंटेंडर 2026: मानुष-दीया ने मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 0 views
कोपा डेल रे सेमीफाइनल: एटलेटिको मैड्रिड ने बार्सिलोना को 4-0 से रौंदा

कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एमपी के पैरा स्विमर बने सतेंद्र लोहिया, सीएम ने सराहा

आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आईपीएल में RR की कप्तानी का बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी पर हो सकती है निगाहें

विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
विमेंस राउंड 1 के बाद गुंतास कौर संधू बनीं सर्वश्रेष्ठ भारतीय, रैंकिंग में 17वां स्थान

आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री

  • By admin
  • February 13, 2026
  • 1 views
आयरलैंड को बड़ा झटका! कप्तान पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, सैम टॉपिंग की एंट्री