रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं फॉरेंसिक्स पर सेमिनार आयोजित

भोपाल
 मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आज रेलवे कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं साइबर फॉरेंसिक्स पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नर्मदा क्लब, भोपाल में आयोजित हुआ, जिसमें रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस सेमिनार का आयोजन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को डिजिटल युग में साइबर खतरों से सतर्क करना और उन्हें सुरक्षित ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी देना था।

इस अवसर पर साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री महेश श्रीवास्तव ने कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचने और डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने के महत्वपूर्ण उपायों के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में साइबर हमले बढ़ रहे हैं, जिनसे बचने के लिए डिजिटल जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के नवीनतम उपायों से अवगत कराते हुए विभिन्न तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिनमें लाइव ओएस का उपयोग, पासवर्ड ब्रेकिंग (Windows) और उससे बचाव, डेटा प्रोटेक्शन, एडवांस गूगल सर्चिंग टिप्स, की-लॉगर हमले और उनके सुरक्षा उपाय, फिशिंग अटैक से बचाव, ट्रोजन वायरस और उनकी रोकथाम, मोबाइल हैकिंग के खतरों से सुरक्षा, तथा CCTV/स्पाई कैमरा से जुड़ी सावधानियां शामिल थीं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण रेलवे कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और संभावित साइबर हमलों से बचाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे के डिजिटल कार्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को नियमित रूप से अपडेट रहना आवश्यक है।

  • admin

    Related Posts

    रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

    भोपाल  रतलाम जिले के थाना जावरा शहर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई से मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार…

    विशाल भजन संध्या के साथ वृद्धजनों का अभिनंदन, समाजसेवा गतिविधियों का भी होगा आयोजन

    भोपाल  भारतीय संस्कृति में माता-पिता को देवतुल्य माना गया है। उनके सम्मान, सेवा और आशीर्वाद को जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य माना जाता है। इन्हीं संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे