पाक के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर निशाने पर, आलोचों को सुनाई खरी-खोटी

नई दिल्ली
पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर हर किसी के निशाने पर है। दरअसल, बाबर आजम की तुलना अकसर विराट कोहली से की जाती है, मगर बड़े मुकाबलों में इस पाकिस्तानी स्टार का बल्ला खामोश रहता है। चैंपियंस ट्रॉफी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ बाबर आजम का बल्ला खामोश रहा जिसके बाद पाकिस्तान के क्रिकेट पंडितों ने ही उनकी जमकर आलोचना की। अब उनके बचाव में सलमान बट आए हैं। उनका कहना है कि बाबर आजम विराट कोहली नहीं है, मगर वह पाकिस्तान के अब तक के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं।

मिडिया पर बोलते हुए सलमान बट ने कहा, "9 शतकों और 29 अर्द्धशतकों के साथ उनका टेस्ट औसत 42.77 है। 19 शतकों और 35 अर्धशतकों के साथ वनडे औसत 55.50 है। T20I में उनका औसत 39.83 है, स्ट्राइक-रेट 129 है। कोई मुझे बताए कि क्या पिछले 20 सालों में पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी ने इन आंकड़ों को तोड़ा है।"

उन्होंने आगे कहा, "समझदारी से बात करें। आपके पास कोहली या विलियमसन नहीं है। बाबर कोई कोहली नहीं है। लेकिन बाबर हमारे पास सर्वश्रेष्ठ है। अगर वह रन नहीं बना रहा है, तो उसे अब बैक-अप की जरूरत है। जब वह रन बना रहा है, तो भले ही आप उसे पसंद न करते हों, आपको दुनिया के सामने उसकी प्रशंसा करनी होगी।"

बता दें, मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया है। टूर्नामेंट में टीम अपना जीत का खाता तक नहीं खोल पाई। न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान को उम्मीद थी कि वह जाते-जाते बांग्लादेश को तो हरा ही जाएंगे, मगर बारिश ने पाकिस्तान के इन अरमानों पर भी पानी फेर दिया।

  • admin

    Related Posts

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

     नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज…

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    अब भी भरोसा नहीं होता… Sanju Samson ने बताया T20 वर्ल्ड कप के बाद क्या सोचते हैं हर सुबह

    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    सैमसन की सफलता पर द्रविड़ का बड़ा बयान, बोले- दबाव में ऐसा खेलना आसान नहीं

    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    गावस्कर का बड़ा बयान: पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पैसा देना भारतीयों के खिलाफ योगदान

    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 3 views
    5 बार की चैंपियन Mumbai Indians ने IPL 2026 के लिए भरी हुंकार, प्रैक्टिस शुरू, जल्द आएंगे रोहित, हार्दिक और बुमराह

    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 2 views
    RCB फैन्स का उत्सव, बेंगलुरु में IPL आयोजन के लिए मिली मंजूरी

    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव

    • By admin
    • March 16, 2026
    • 1 views
    चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद IPL 2026 की मुश्किलें बढ़ीं, BCCI को शेड्यूल में करना पड़ सकता है बदलाव