फखर जमन को लेकर खबरें हैं कि वह वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की प्लानिंग कर रहे, इन खबरों को झूठा बताते हुए तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली
चोट के चलते चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए फखर जमन को लेकर खबरें हैं कि वह वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इन खबरों को झूठा बताते हुए पाकिस्तान के ओपनर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फखर जमन का चयन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान के स्क्वॉड में हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग मुकाबले में ही वह फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए थे, हालांकि बाद में वह बैटिंग करने जरूर आए मगर वह आगे के मैचों के लिए फिटन हीं थे जिस वजह से उन्हें टूर्नामेंट से ही बाहर होना पड़ा। फखर जमन को पाकिस्तान के स्क्वॉड में इमाम उल हक ने रिप्लेस किया था।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार फखर जमन ने पीसीबी डिजिटल से बात करते हुए कहा, "मैंने इस बारे में संन्यास की अफवाहों बहुत सुना है और मेरे दोस्तों ने भी मुझे इसके बारे में मैसेज भेजे हैं, लेकिन इसमें कुछ भी सच नहीं है। वनडे फॉर्मेट मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है। हां, मेरे थायरॉयड के कारण, मुझे इसमें वापस आने में अधिक समय लग सकता है। लेकिन मैं टी20, वनडे और यहां तक ​​कि टेस्ट भी फिर से खेलना चाहता हूं। जहां तक ​​मेरी वापसी का सवाल है, मैंने डॉक्टर से बात की है और मैं एक महीने के भीतर फिर से क्रिकेट खेलना शुरू कर सकता हूं।"

फखर ने पिछले साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था, जहां पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गया था। उन्होंने आखिरी बार 2023 वनडे वर्ल्ड कप में वनडे खेला था, वहां भी टीम नॉकआउट से पहले बाहर हो गई थी।

चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम का रहा खराब प्रदर्शन
मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। ओपनिंग मुकाबले में मेजबान टीम को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा, इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने उन्हें धूल चटाई। लगातार दो मैच हारते ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है।

  • admin

    Related Posts

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    धर्मशाला   रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर खेला जा रहा है। आरसीबी ने धर्मशाला के मैदान पर जीटी के सामाने 255…

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    कोलंबो  श्रीलंका की व्हाइट बॉल टीम को अब एक रेगुलर कैप्टन मिल गया है। वनडे और टी20 टीम की कमान कुसल मेंडिस को दी गई है। नए अंतरिम प्रशासन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 0 views
    IPL प्लेऑफ में रन बरसे: पाटीदार की शानदार बल्लेबाजी से गुजरात पर बढ़ा दबाव

    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    वनडे-T20 के लिए श्रीलंका को नया कप्तान, तीनों फॉर्मेट की टीम का हुआ ऐलान

    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 3 views
    युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बड़ा ऐलान, T20 क्रिकेट में 200 रन ठोकने का जताया भरोसा

    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    धर्मशाला में भिड़ेंगी दिग्गजों की फौज, कोहली की टीम के सामने रबाडा और राशिद का दमदार हमला

    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    • By admin
    • May 26, 2026
    • 2 views
    फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी? IPL 2026 के बाद 5 टीमों में हो सकता है बड़ा कप्तानी बदलाव

    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे

    • By admin
    • May 25, 2026
    • 2 views
    French Open 2026: जोकोविच बने सबसे बड़े रिकॉर्डधारी, रोजर फेडरर को छोड़ा पीछे