वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग आईसीसी ने की जारी, शमी और कुलदीप को फायदा, विराट कोहली ने टॉप-5 में मारी एंट्री

नई दिल्ली
इंटरेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को वनडे प्लेयर्स की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और स्पिनर कुलदीप यादव को ताजा रैंकिंग में एक-एक स्थान का फायदा मिला है। कोहली ने फिर से टॉप-5 में एंट्री मारी है। वह 743 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ 111 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए थे, जिसमें सात चौके शामिल हैं। यह कोहली का 52वां वनडे और 82वां इंटरनेशनल शतक था।

टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत के चार खिलाड़ी शामिल हैं। युवा ओपनर शुभमन गिल टॉप पर काबिज हैं। उनके 817 अंक हैं। कप्तान रोहित शर्मा (757) तीसरे और श्रेयस अय्यर (679) नौवें नंबर पर बरकरार हैं। पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (770) दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ 26 गेंदों में 23 रन बटोरे थे। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल दो पायदान ऊपर 15वें पर पर चले गए हैं। भारत ने महामुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई थी। भारत ने सेमीफाइनल में सीट कंफर्म कर ली है।

न्यूजीलैंड के विल यंग (आठ पायदान ऊपर 14वें), ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (18 नंबर 24वें) और इंग्लैंड के बेन डकेट (27 पायदान ऊपर 17वें ) को शतक का लाभ मिला है। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग में शमी 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 599 अंक हैं। शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि, उन्हें पाकिस्तान के विरुद्ध कोई विकेट नहीं मिला। कुलदीप बांग्लादेश के सामने खाली हाथ रहे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 40 रन देकर तीन शिकार किए। वह अब 656 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। टॉप-10 गेंदबाजों में कुलदीप एकमात्र भारतीय हैं।

श्रीलंका के स्पिनर महेश तीक्षणा (689) टॉप पर हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (658) दूसरे और साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (641) चौथे स्थान पर हैं। महाराज को एक पायदान का फायदा हुआ। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जाम्पा (दो स्थान ऊपर 10वें) टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (चार स्थान ऊपर चढ़कर 16वें) और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल (31 स्थान ऊपर 26वें) भी आगे बढ़े हैं।

admin

Related Posts

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

नई चंडीगढ़  दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी वह 29 मई को गुजरात टाइटंस के साथ क्वालीफायर 2…

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा जिस युवा खिलाड़ी की हो रही है, वह हैं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 3 views
गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
सिंगापुर ओपन: भारत के कई खिलाड़ी बाहर, सिंधू और पुरुष डबल्स ने बढ़ाया उम्मीद का दायरा

मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां

  • By admin
  • May 27, 2026
  • 2 views
मेसी-रोनाल्डो-नेयमार युग का अंत? फीफा 2026 में दिखेगा आखिरी बार बड़ा सितारा कारवां