रोहित वनडे में एक बड़े रिकॉर्ड के करीब, 13 छक्के लगाने से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे

नई दिल्ली
रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया और फिर पाकिस्तान की टीम को धूल चटाई। भारतीय टीम अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में खेलते हुए नजर आएगी। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। रोहित जारी टूर्नामेंट में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और शुभमन गिल के साथ भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है।

रोहित वनडे में एक बड़े रिकॉर्ड के काफी करीब हैं। रोहित ने वनडे में 339 छक्के लगाए हैं। अगर वह आने वाले मैच में 11 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे में सबसे तेज 350 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 13 छक्के लगाने से वह शाहिद अफरीदी (351) को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 632 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा हाल ही में वनडे क्रिकेट में 11000 हजार रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 261वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 222 पारियों में 11000 रन बनाए थे।

admin

Related Posts

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

चेन्नई  इंडियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के पूर्व कप्तान महेंद्र स‍िंह धोनी ( MS Dhoni) ने अपने जर्सी नंबर में बदलाव कर…

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  नई दिल्ली FIFA World Cup 2026 को लेकर ठीक वैसा ही विवाद सामने आया है, जैसा करीब एक महीने पहले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप में सामने आया था.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 1 views
IPL से पहले धोनी ने नंबर 7 को किया अलविदा, जानें जडेजा से इस बदलाव का क्या है संबंध

टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 2 views
टी20 वर्ल्ड कप जैसी ड्रामेबाजी अब FIFA में भी, ईरान ने बायकॉट और धमकी से बढ़ाई मुश्किलें

धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

  • By admin
  • March 18, 2026
  • 0 views
धोनी और 5 अन्य दिग्गजों के लिए 2026 IPL हो सकता है आखिरी सीजन

क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
क्रिकेट में हासिल किए ऊंचे प्रतिशत, सूर्या बोले- पढ़ाई में 50-60% से आगे कभी नहीं बढ़ा

ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 3 views
ब्राजील को झटका: नेमार नहीं खेलेंगे वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच, फिटनेस पर सवाल

पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान

  • By admin
  • March 17, 2026
  • 2 views
पत्नी नहीं, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट सिस्टम – सूर्यकुमार यादव ने देविशा को दिया खास सम्मान