इन्दौर में लहंगा लेने जा रही मेडिकल छात्रा अचानक गिरी तो फिर उठी ही नहीं, डॉक्टर भी हैरान!

 इंदौर

 किराए (Rents) से कमरा (room) लेकर रहने वाली एक छात्रा (student) की साइलेंट अटैक (silent attack) से मौत हो गई। वह घर ( home) से बाजार जाने के लिए निकली और रास्ते में गश खाकर गिर गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा है।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक मूलत: भगवानपुरा खरगोन निवासी 26 वर्षीय सुलभा पुत्री सुनील गुप्ता खंडवा नाका पर किराए के मकान में रहती थी। एक सहेली और दो बहनें भी उसके साथ रहती थी। सुलभा की एक सहेली की शादी हो रही है।
रूम से आधा किमी दूर ही बेहोश होकर गिर गई

सोमवार को राजवाड़ा जाने के लिए निकली और कमरे से आधा किमी दूर उसे साइलेंट अटैक आ गया। वह बेहोश होकर गिर गई। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पिता सुनील गुप्ता की किराना दुकान है। उनकी पांच बेटियां हैं। सुलभा ने कुछ दिन पूर्व ही नीट की परीक्षा दी थी और वह पास हो गई थी।

नींद में मौत ने दी दस्तक…
हार्ट अटैक से मौत की शंका में एक और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। 40 वर्षीय रामू पिता सुखचैन निवासी परदेशीपुरा की रात तीन बजे तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। परिजन ने बताया कि वह माली था। उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। कल वह घर आकर सो गया और रात तीन बजे घबराहट हुई और फिर मौत हो गई।

बढ़ रहे हैं साइलेंट हार्ट अटैक के मामले

    विदिशा में एक शादी समारोह में इंदौर की परिणीता जैन को स्टेज पर डांस करते वक्त साइलेंट हार्ट अटैक आ गया था।

    श्योपुर में घोड़ी पर बैठे दूल्हे प्रदीप जाट को तोरण मारने के बाद साइलेंट हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई।

    उज्जैन में एक शादी समारोह के दौरान नागदा निवासी 16 साल के सुनील की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई।

सहेली की शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रही थी मेडिकल स्टूडेंट

मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुरा, खरगोन की निवासी सुलभा गुप्ता खंडवा नाका पर किराए के मकान में रहती थी। सोमवार को वह अपनी सहेली की शादी के लिए राजवाड़ा मार्केट में लहंगा लेने निकली थी। लेकिन कमरे से आधा किमी दूर जाते ही वह अचानक गिर पड़ी। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल छात्रा के परिवार में मातम, हाल ही में पास किया था NEET

सूत्रों के मुताबिक, सुलभा के पिता सुनील गुप्ता किराने की दुकान चलाते हैं और उनकी पांच बेटियां हैं। सुलभा ने हाल ही में NEET परीक्षा पास की थी और अपने भविष्य के सपने संजो रही थी। लेकिन अचानक आई इस मौत ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है।

क्या है साइलेंट हार्ट अटैक (Silent heart attack)? क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे मामले?

    विशेषज्ञों के अनुसार, साइलेंट हार्ट अटैक बिना किसी स्पष्ट लक्षण के होता है और पीड़ित को इसका आभास तक नहीं होता।

    हाल के दिनों में साईलेंट हॉर्ट अटैक की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं!

    विदिशा: एक शादी समारोह में स्टेज पर डांस करते वक्त इंदौर की परिणीता जैन को साइलेंट हार्ट अटैक आ गया था।

    श्योपुर: दूल्हा प्रदीप जाट को घोड़ी से उतरते ही तोरण मारने के बाद साइलेंट हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    उज्जैन: नागदा निवासी 16 वर्षीय किशोर की शादी समारोह में साइलेंट हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

कैसे बचें साइलेंट हार्ट अटैक से?

    नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं
    ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल में रखें
    तनाव और अत्यधिक मानसिक दबाव से बचें
    फिटनेस और हेल्दी डाइट पर ध्यान दें

 Silent heart attack को लेकर सभी रहें सतर्क

इंदौर में मेडिकल छात्रा की अचानक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना बताती है कि साइलेंट हार्ट अटैक अब सिर्फ उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं के लिए भी घातक साबित हो रहा है। समय रहते स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

 

admin

Related Posts

नकली खाद्य सामग्री के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों की सेहत पर हो रहा नकारात्मक असर

मिलावटखोरों का सरदार जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके सोनी  नकली और मिलावटी खाद्य सामग्री के उपयोग से लोगों के पूरे स्वास्थ्य पर पड रहा विपरीत प्रभाव  गांधी के फेर में…

ईडी ने पेश किया पूरक अभियोग, एमपी की पूर्व आइएएस अधिकारी की अवैध संपत्ति का मामला

भोपाल   मध्यप्रदेश के आइएएस पति पत्नी अवैध संपत्ति मामले में ऐसे फंसे हैं कि सालों बाद भी मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। एमपी कैडर के पूर्व आइएएस दिवंगत अरविंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 0 views
KKR vs SRH मैच में अभिषेक शर्मा के अश्लील शब्द, BCCI ने लागू की कड़ी सजा

SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
SRH vs KKR: अभिषेक की आग और क्लासेन के तूफान के बाद रन आउट के जाल में फंसी कोलका

KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 1 views
KKR की हार में इन दो ब्लंडर्स का हाथ, रन ‘चोरी’ का लालच बना मुख्य वजह

मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

  • By admin
  • April 3, 2026
  • 2 views
मध्य प्रदेश की पूर्व महिला क्रिकेटरों को एमपीसीए से पेंशन, सम्मानित किया जाएगा उनके योगदान के लिए

फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
फिटनेस टेस्ट पर छिड़ा विवाद, तुषारा ने श्रीलंका बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका

  • By admin
  • April 2, 2026
  • 1 views
IPL 2026 में कमबैक को तैयार चेन्नई सुपर किंग्स, डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी और प्रशांत वीर को मिल सकता है डेब्यू का मौका