कुंभ यात्रियों के वाहन चालक को आई झपकी, ट्राले से टकराया वाहन, तीन लोगों की मौत, सात लोग घायल

रीवा
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रयागराज में कुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हुए हैं। इस हादसे में चाचा-भतीजे की भी मौत हुई है।

हादसे की वजह कुंभ यात्रियों के वाहन चालक को झपकी आ जाना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम निवासी महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे और वहां से सोमवार की रात को लौट रहे थे तभी उनका वाहन रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में मढ़ी गांव में पूर्वांचल ढाबा के करीब खड़े एक ट्राले में पीछे से जा टकराया।

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि सात लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन तेज गति से दौड़ रहा था और इस दौरान वाहन चालक को झपकी आ गई और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। परिणाम स्वरूप यह वाहन सड़क किनारे खड़े ट्राले के पिछले हिस्से में जा घुसा। जो सड़क किनारे खड़ा हुआ था।

हादसे में घायल एक व्यक्ति ने बताया कि वहां 10 लोग थे जो महाकुंभ में स्नान करने गए थे। यह वाहन उन्होंने 19 हजार रुपए में बुक किया था। जब लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया। इस हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने दुर्घटना का शिकार बने लोगों की मदद की और पुलिस प्रशासन को सूचना दी। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।

इससे पहले बीते रोज ही जबलपुर में कुंभ यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसमें छह लोगों की जान गई थी। सड़क हादसों को रोकने की पुलिस व प्रशासन की ओर से लगातार कोशिश की जा रही हैं।

  • admin

    Related Posts

    भोपाल में जनगणना तैयारी तेज, हुजूर-बैरसिया के 2.10 लाख मकानों की गणना पूरी

    भोपाल जिले में जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों के सूचीकरण का काम किया जा रहा है।इसमें नगरीय क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में तहसील व पंचायत…

    जरूरी खबर: MP में लगातार छुट्टियां, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहने से पहले कर लें ये काम

    भोपाल एमपीवासियों के लिए इस वक्त एक अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, जून का महीना शुरू होने वाला है। जून के महीने में स्कूलों और बैंक आदि में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 1 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    निशेश बसावरेड्डी का धमाका, फ्रेंच ओपन में अमेरिकी दिग्गज को हराकर दूसरी राउंड में पहुंचे