अखिलेश यादव ने दावा किया – आगामी चुनाव में सूखे पत्ते की तरह भाजपा का सफाया हो जाएगा

कन्नौज
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अभी दो साल दूर है। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि आगामी चुनाव में सूखे पत्ते की तरह भाजपा का सफाया हो जाएगा। कन्नौज पहुंचे सपा प्रमुख ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की योगी सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने गरीब, किसान, महाकुंभ सहित अन्य मुद्दों पर प्रदेश की सरकार को घेरा।

अखिलेश ने महाकुंभ को लेकर कहा कि महाकुंभ की जो व्यवस्था खराब की है। उसके जिम्मेदार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री महाकुंभ की व्यवस्था की निगरानी खुद कर रहे थे। लेकिन, महाकुंभ में हादसा हुआ, कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। लेकिन, सरकार मौत का सही आंकड़ा नहीं पेश कर रही है। क्योंकि, उन्हें डर है कि अगर कहीं मौत का आंकड़ा जारी कर दिया तो उनकी सच्चाई सबके सामने आए जाएगी।

अखिलेश ने आगे कहा कि हमने कभी गंगा के पानी पर सवाल नहीं खड़ा किया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंगा के पानी को खराब बताया। लेकिन, उत्तर प्रदेश का प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कह रहा है कि गंगा का पानी साफ है। इससे साफ होता है कि लखनऊ वाले दिल्ली वालों को गाली दे रहे हैं

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों-गरीबों की नहीं है। अगर यह सरकार होती तो किसानों-गरीबों की खुशहाली के लिए कार्यक्रम हो रहे होते। सरकार के पिछले 9 बजट पर गौर करे तो साफ हो जाता है कि प्रदेश की सरकार हमारे किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। अगर सरकार ने काम किया होता तो गांव की तस्वीर कुछ और होती।

प्रदेश की सरकार किसानों को समय पर खाद और बीज मुहैया नहीं करा पा रही है। किसानों को कीटनाशक दवाइयां नहीं मिल रही है। फसल नुकसान होने के दौरान नुकसान की भरपाई भी नहीं हो रही है। प्रदेश की सरकार में बीते 9 साल में युवाओं को रोजगार नहीं मिला। युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। गरीबों को महंगी बिजली दी जा रही है। 24 घंटे बिजली देने का इनका दावा खोखला साबित हुआ है।

admin

Related Posts

योगी सरकार का हेल्थ मिशन: ऑफिस होंगे टोबैको-फ्री, छात्रों को किताबों से मिलेगा जागरूकता का पाठ

लखनऊ  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने तंबाकू के बढ़ते प्रभाव को रोकने और युवा पीढ़ी को इसके चंगुल से बचाने के लिए एक 'ब्लूप्रिंट' तैयार किया है। अब प्रदेश…

बोले- भारत की छवि को खराब करने वालों के खिलाफ होनी चाहिए कठोरतम कार्रवाई

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2026-27 में चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने पहली बार सदन के अंदर अपना आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रस्तुत किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
ब्रिटिश स्टार Keely Hodgkinson ने 800 मीटर इंडोर में रचा नया कीर्तिमान

आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
आक्रामक खेल ठीक, पर संयम भी जरूरी! सुपर-8 से पहले अश्विन ने क्यों दिया ये खास बयान?

कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
कोलगेट ने राहुल द्रविड़ को किया नया ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
सुशील कुमार की बेल पर सुनवाई तेज, हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 2 views
चिन्नास्वामी नहीं, हुबली में होगा रणजी फाइनल मुकाबला

दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा

  • By admin
  • February 20, 2026
  • 1 views
दो दिग्गज टीमों को हराकर जिम्बाब्वे का आत्मविश्वास हाई, कोच बोले- अब भारत की असली परीक्षा