नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में मसूदा और आसपास के इलाकों में बाजार बंद

जयपुर,

राजस्थान के ब्यावर जिले के बिजयनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने और उनका धर्म परिवर्तन करने की कोशिश करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग को लेकर मसूदा कस्बे और आसपास के इलाकों में मंगलवार को बाजार बंद रहे।

एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने इस संबंध में में एक वार्ड पार्षद समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

मसूदा पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि ‘घटना के विरोध में मसूदा कस्बे और आसपास के इलाकों में बाजार मंगलवार को बंद है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक एक वार्ड पार्षद समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।’

पुलिस ने बताया कि पांच पीड़ित नाबालिग लड़कियों के परिजनों की ओर से पिछले सप्ताह मिली शिकायतों के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित नाबालिग लड़कियों ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए उनसे संपर्क किया, उन्हें चीनी मोबाइल फोन दिए और उनका यौन शोषण किया।

पुलिस ने बताया कि कुछ नाबालिग लड़कियों ने आरोपियों पर धर्म परिवर्तन के लिए ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है।

 

  • admin

    Related Posts

    भजनलाल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IAS अधिकारियों सहित 103 अफसर निलंबित

    जयपुर  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ते हुए सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने…

    मदन राठौड़ विरोध मामले के बीच तहसीलदार पर गिरी गाज

    जयपुर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुचामन दौरे के दौरान हुए बवाल का असर अब प्रशासनिक अधिकारियों पर दिखना शुरू हो गया है. मदन राठौड़ को काले झंडे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 0 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे