सौरभ शर्मा से बंद कमरे में पूछताछ कर रही IT

भोपाल

काली कमाई और 52 किलो सोने के मामले में सौरभ शर्मा से पूछताछ के लिए दूसरे दिन भी इनकम टैक्स की टीम भोपाल सेंट्रल जेल पहुंची. जहां बंद कमरे में सौरभ शर्मा से पूछताछ की रही जा है. फिलहाल, उसके साथी चेतन सिंह और शरद जायसवाल से इनकम टैक्स ने अब तक पूछताछ नहीं की है.

बता दें कि कल भी सौरभ शर्मा से पूछताछ करने इनकम टैक्स की टीम सेंट्रल जेल पहुंची थी. जहां उससे 5 घंटे तक पूछताछ की गई थी. जिसमें सौरभ शर्मा से 52 किलो सोने और 11 करोड़ रुपये की नकदी से भरी इनोवा कार के बारे में सवाल किए गए. सौरभ ने इन संपत्तियों से अपना कोई संबंध होने से इनकार किया. हालांकि, चेतन सिंह गौर पहले ही आईटी को दिए बयान में कार में भरा कैश और सोना सौरभ का होने का दावा कर चुका है.

गौरतलब है कि सौरभ शर्मा सोमवार (28 जनवरी) को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था. लेकिन आवेदन के बाद अदालत ने जांच एजेंसी से डायरी मंगवाई थी. जिसके बाद उसे अगले दिन आने के लिए कहा. वकील के मुताबिक, सुबह 11 बजे जैसे ही सौरभ कोर्ट जा रहा था. लोकायुक्त ने उसे बाहर से ही गिरफ्तार कर लिया और लोकायुक्त ऑफिस ले गई. जहां उससे 5 घंटे तक पूछताछ की गई. उसकी निशानदेही पर उसके साथी चेतन गौर को भी हिरासत में लिया गया.

18 दिसंबर को लोकायुक्त की रेड, IT ने बरामद किया था सोना और कैश

गौरतलब है कि 18 दिसंबर को लोकायुक्त ने राजधानी भोपाल में सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई की थी। वहीं ,19 दिसंबर को मेंडोरी गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को खाली प्लॉट पर खड़ी एक लावारिस क्रिस्टा गाड़ी के होने की सूचना दी थी, जिसमें 6 से 7 बैग रखे हुए थे।

52 किलो सोना और 10 करोड़ कैश मिलने के बाद शुरू हुई जांच

कैश का अंदेशा होने की वजह से आयकर विभाग को सूचित किया गया था, जिसके बाद IT की टीम ने कांच तोड़कर अंदर से बैग बाहर निकला। जिसमें 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया था। जिसके बाद से लोकायुक्त के बाद ED और IT भी सक्रिय हो गई।

27 दिसंबर को ED ने कई ठिकानों पर मारा छापा

27 दिसंबर को जांच एजेंसियों ने सौरभ शर्मा के रिश्तेदारों और सहयोगियों के भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर स्थित आवास में जांच एजेंसियों ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों पर सर्चिंग के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए।

6 करोड़ से ज्यादा की FD बरामद

सौरभ के सहयोगी चेतन सिंह गौर के नाम पर 6 करोड़ रुपये से अधिक की FD मिली थी। परिवार के सदस्यों और कंपनियों के नाम पर 4 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक बैलेंस भी मिला। 23 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावेज पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।

  • admin

    Related Posts

    आईटीआई धामनोद के विद्यार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली

    भोपाल.  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धामनोद के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको) के 132 केवी सब…

    2050 स्थानों पर जाँच कर 2912 सिलेंडर किये गये जप्त : खाद्य मंत्री राजपूत

    भोपाल.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर