रीवा में खड़े ट्रेलर से टकराई महाकुंभ से लौट रहे यात्रियों की कार, तीन की मौत और पांच घायल

रीवा

नेशनल हाइवे 30 में लगातार महाकुंभ यात्री सड़क दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. एक बार फिर हाईवे में भीषण हादसा हुआ. जिसमें घटना स्थल पर ही 3 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. जबकी 7 तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ये तीर्थयात्री महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहे थे. घायलों का संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है.

घटना NH 30 थाना मनगवा क्षेत्र की है. महाकुंभ प्रयागराज से लौट रहा एक गामा तूफान वाहन गंगेव के पास मढ़ी में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि तूफान के परखच्चे उड़ गए. भीषण हादसे में 3 तीर्थयात्रियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 7 तीर्थयात्री घायल हो गए.

सूचना मिलते ही मनगवां थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंची. सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगेव भेजा. हालत गंभीर होने के कारण 7 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल रीवा के लिए रेफर किया गया.

थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग राहत बचाव कार्य में लगा रहा. घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के साथ ही अवरुद्ध सड़क को तत्काल खुलवाया.

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गामा गाड़ी तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई. सभी तीर्थयात्री प्रयागराज से गंगा स्नान करके वापस सीहोर जा रहे थे. वाहन चालक नीद में था जिसके कारण बड़ी दुर्घटना हो गई.

घायलों का हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है. इनकी हालत नाजुक है. बीते दिन भी महाकुंभ के तीर्थयात्री दुर्घटना ग्रस्त हुए थे. जिसमें 3 की मौत घटनास्थल पर हो गई थी. 10 घायल थे, जिसमें 2 की उपचार की दौरान मौत हो गई.

 

 

admin

Related Posts

हाई-वे परियोजना की मंजूरी पर किसान प्रतिनिधि मंडल ने किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सम्मान

किसानों की बेहतरी के लिये कर रहे तेज गति से कार्य भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास की बात पर हम सब एक हैं। सबके साझा…

पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लुप्तप्राय प्रजातियों के 5 गिद्धों को हलाली डेम जल क्षेत्र में किया मुक्त मध्यप्रदेश में उपग्रह टेलीमेट्री जैसे नवाचारों से निरंतर बढ़ रही गिद्ध संख्या भोपाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 0 views
राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का संकल्प : साक्षी राणा

गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 0 views
गुलमर्ग में खेलो इंडिया शीतकालीन खेल का उद्घाटन

विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 0 views
विश्व कप के बाद पहले वनडे में भारतीय महिला टीम की नजरें आस्ट्रेलिया को फिर हराने पर

हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 0 views
हम अगले मैच में मजबूत वापसी करेंगे: सूर्यकुमार यादव

गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
गोल्फ में ऐतिहासिक निवेश: IGPL की 830 करोड़ की घोषणा से बदलेगी तस्वीर

भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग

  • By admin
  • February 23, 2026
  • 1 views
भारत का ‘ब्रह्मास्त्र’ क्यों नहीं चला? David Miller ने बताई जीत की पूरी प्लानिंग