उर्वशी रौतेला ने धूमधाम से सेलिब्रेट किया बर्थडे

मुंबई

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने पहनावे को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच एक बार फिर उनकी एक ड्रेस ने सबको हैरान कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन की पार्टी से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया सेलिब्रिटी ओरी के साथ डांस करती नजर आईं. अभिनेत्री ने पोस्ट में बताया कि उन्होंने हीरे जड़ी पोशाक पहन रखी है.

उर्वशी रौतेला की ड्रेस वायरल
इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सोशल मीडिया पर्सनालिटी ओरी के साथ अपने 31वें जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आईं. रौतेला अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘डाकू महाराज’ के गाने ‘दबीबी दबीबी’ पर झूमती कैमरे में कैद हुईं. एक्ट्रेस ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन की पोशाक- असल हीरे से जड़ी.”इससे पहले उर्वशी रौतेला दुबई में भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के हाई-वोल्टेज मैच में भी शामिल हुईं, अभिनेत्री को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के स्टैंड में जन्मदिन से पहले सरप्राइज भी मिला.

 इस गाने पर ओरी संग झूमीं एक्ट्रेस
उर्वशी रौतेला को स्टाफ की ओर से लाल चेरी का बर्थडे केक मिला. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर केक के साथ पोज देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन के सरप्राइज के लिए शुक्रिया.” वहीं, ओरी ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत-पाक मैच के दौरान स्टैंड में उर्वशी रौतेला के साथ ‘दबीबी दबीबी’ गाने पर डांस करते नजर आए. ओरी ने कैप्शन में लिखा, “भारत-पाक मैच में प्रदर्शन करने वाले पहले भारतीय.”

उर्वशी रौतेला का वर्कफ्रंट
उर्वशी रौतेला के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ सिनेमाघरों के बाद अब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हो चुकी है. बॉबी कोल्ली के निर्देशन में बनी ‘डाकू महाराज’ में उर्वशी रौतेला के साथ नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ चांदनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेडेकर, शाइन टॉम चाको, विश्ववंत दुद्दुमपुडी, आडुकलम नरेन और रवि किशन भी अहम भूमिकाओं में हैं. प्रसिद्ध संगीतकार एस थमन ने अपने संगीत से सजाया है. ‘डाकू महाराज’ संक्रांति के दौरान 12 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

 

  • admin

    Related Posts

    अक्षय-दिशा का नया गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल, फैंस बोले- वी मिस यू कटरीना

    मुंबई  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में 2007 की हिट फिल्म 'वेलकम' के क्लासिक गाने 'ऊंचा लंबा कद' का जादू फिर से बिखेरने के…

    ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 73वें दिन भी जारी है रिकॉर्डतोड़ कमाई

     रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर 2’ लंबे समय बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रिलीज के कई सप्ताह गुजर जाने के बावजूद फिल्म दर्शकों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया चयन को लेकर नया नियम? BCCI ने रोहित-हार्दिक को दिया फिटनेस अल्टीमेटम

    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 3 views
    सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बीच आकिब नबी को टीम इंडिया में जगह, अब अफगानिस्तान मैच पर नजरें

    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    • By admin
    • June 2, 2026
    • 3 views
    IPL ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का संग पहुंचे वृंदावन, लिया संतों का आशीर्वाद

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी