हरदोई में ठेकेदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को दिया अंजाम, मंदिर की चुराई मूर्तियां

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बिजनेस में घाटा होने पर एक ठेकेदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने हीरा जड़ित मूर्तियों को चुरा लिया। जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन की और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान हिन्दू संगठन ने पुलिस का घेराव भी किया।

ठाकुर मंदिर में हुई थी करोड़ों की मूर्ति चोरी
यह पूरा मामला जिले के सांडी थाना क्षेत्र के बरौली गांव का है। जहां के ठाकुर मंदिर से करोड़ों की मूर्ति चोरी कर ली गई थी। अब इस मामले में हरदोई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें लघु सिचाई विभाग के ठेकेदार शरद कुमार वर्मा उर्फ लाला वर्मा, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के राहुला निवासी गरुण और माधौगंज थाना क्षेत्र के रुकना पुर निवासी शिवजीत उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
ग्रामीणों ने बताया कि चोरी गई मूर्तियों में से एक मूर्ति में करोड़ों की कीमत का हीरा भी जड़ा हुआ था। इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय हिन्दू संगठन के लोगों ने रास्ता जाम करके गुस्से का इज़हार किया था। पुलिस ने कई संदिग्ध पकड़ लिए थे। यहां तनाव जैसे हालात भी बन गए थे। मगर पुलिस की सूझबूझ से मामला निपट गया। लघु सिचाई विभाग के ठेकेदार शरद कुमार वर्मा को बिजनेस में घाटा हो गया था। जिसकी भरपाई करने के लिए आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

  • admin

    Related Posts

    न्यायालय में सुरक्षा पर सवाल: महिला ने पेशी के दौरान चाकू निकालकर दी धमकी

    वाराणसी वाराणसी कचहरी परिसर स्थित एसीजेएम षष्ठम (ACJM VI) के कोर्ट रूम में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने जज के सामने ही अपने बैग…

    101 बटुकों का पूजन भी नाकाफी: माघ मेले की घटना पर अविमुक्तेश्वरानंद की दो टूक

    वाराणसी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा 101 बटुकों को घर पर बुलाकर अंगवस्त्रम और तिलक लगाकर पैर छूकर सम्मान करने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा सरकार पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    भारत के खिलाफ हार पर पाकिस्तान में घमासान, एक्स क्रिकेटर का दावा—‘अब बदल गया दौर’

    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जैस्मीन कौर का जलवा बरकरार, शॉट पुट में शानदार जीत हासिल

    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    जायंट किलर बना जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका पर भी दर्ज की शानदार जीत

    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 1 views
    निशानेबाजी का महाकुंभ: 16वां लक्ष्य कप में जुटेंगे देश के सर्वश्रेष्ठ एयर राइफल खिलाड़ी

    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    उम्र सिर्फ नंबर! 41 साल के वैन डेर का सुपर कैच देख दंग रह गए तिलक वर्मा

    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

    • By admin
    • February 19, 2026
    • 0 views
    कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय