प्रयागराज में भीषण सड़क दुर्घटना, बोलेरो और बस की टक्कर, 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

प्रयागराज

 उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस से जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, इस भीषण एक्सिडेंट में 19 श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम में स्नान करने आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल में भेजा गया है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

प्रयागराज के मेजा इलाके में भीषण हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 2 बजे हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया है। बोलेरो पिचक गई। मरने वाले सभी श्रद्धालु बोलेरो में सवार थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

बस में सवार श्रद्धालु घायल

भीषण हादसे में बोलेरो में सवार 10 श्रद्धालुओं की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, बस में सवार 19 श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। घायलों को लेकर जानकारी मिल रही है कि वे सभी संगम में स्नान करने के बाद वाराणसी जा रहे थे। बस में सवार श्रद्धालु मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। सभी घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया है।

मलबे को हटाकर शुरू कराया यातायात

प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहां पर गाड़ियों का मलबा देखकर क्रेन को बुलवाया गया। पुलिस ने मलबे को हटाकर ट्रैफिक को शुरू कराया है। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोते लोग जाग गए। कई लोग घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज जिले में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

तरुण गाबा मौके पर पहुंचे

मेजा कोतवाली क्षेत्र के ऊरुआ में बस और बोलेरो की टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी पिचक गई। बोलेरो इतनी जर्जर हो गई कि शवों को इससे बाहर निकालने में करीब ढाई घंटे का समय लग गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से स्थिति के बारे में अपडेट जानकारी ली।

UP बस्ती में भी बड़ा सड़क हादसा, 4 की मौत

यूपी के बस्ती जिले से भी बड़े हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार से जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से एक कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्राली में टेंट का सामान लदा हुआ था. सामने से आ रही कार से ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसा बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के बभनान हर्रैया मार्ग पर बेनीपुर तिराहे पर हुआ। हादसे के बाद बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त कार में फंसे शव को पुलिस ने काटकर निकाला है। हादसे की सूचना के बाद एसपी अभिनंदन सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

महाकुंभ में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे

बता दें कि महाकुंभ का शनिवार को 34वां दिन है। आज भीड़ ज्यादा उमड़ी है। शहर के रास्ते जाम हैं। रविवार को भी भारी भीड़ रहेगी। 33 दिनों में 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इतिहास में यह सबसे बड़ा आयोजन रिकॉर्ड किया गया। 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ के अभी 12 दिन और बचे हैं। आज करीब 15,000 सफाई कर्मचारियों की ओर से एक साथ घाटों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। इससे पहले साल 2019 में लगे कुंभ के दौरान 10,000 सफाई कर्मियों ने सफाई की थी।

admin

Related Posts

प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण को लेकर तैयारी पूरी

यमुना एक्सप्रेस-वे : जापान सिटी और सिंगापुर सिटी के लिए 500-500 एकड़ भूमि प्रस्तावित यीडा ने शासन को भेजी सूचना, सेक्टर-5ए में जापानी सिटी, सेक्टर-7 में सिंगापुर सिटी का प्रस्ताव…

जीवामृत और घनजीवामृत के उपयोग से रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों पर निर्भरता घटेगी

नेचुरल फॉर्मिंग हब बन रहा यूपी प्रदेश के सभी 75 जिलों में अब तक 94,300 हेक्टेयर तक पहुंची नेचुरल फॉर्मिंग, योगी सरकार 298 करोड़ रुपये से करेगी विस्तार बुंदेलखंड पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
कतर ओपन क्वार्टर फाइनल: कार्लोस अल्काराज और करेन खाचानोव के बीच रोमांचक मुकाबला तय

टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 0 views
टीम इंडिया का धमाका: 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, T20 वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसा हुआ

जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
जब हार्दिक पांड्या ने दिया खास तोहफा, भावुक होकर रो पड़ा नीदरलैंड का क्रिकेटर

ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
ग्रुप स्टेज में अपराजित वेस्टइंडीज, इटली को हराकर सुपर-8 से पहले भेजा संदेश

20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 1 views
20वें ओवर के सुपरहिट बल्लेबाज बने रिंकू सिंह, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड किया पार

वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित

  • By admin
  • February 19, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप में भारत का दमदार प्रदर्शन, नीदरलैंड्स चारों खाने चित