आज सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा होगी शुरू, दिल्ली मेट्रो ने की बड़ी घोषणा, छात्रों को मिलेगी मदद

नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा आज से 4 अप्रैल, 2025 तक संचालित होंगी। इसको देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए सुगम और बिना किसी परेशानी की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं।

डीएमआरसी के मुताबिक लगभग 3.30 लाख छात्र और हजारों स्कूल कर्मचारी इस दरम्यान मेट्रो से यात्रा करेंगे। डीएमआरसी ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर परीक्षा के दिनों में बढ़ती भीड़ को प्रबंधित करने के लिए मेट्रो स्टेशनों पर विशेष सुविधा उपाय लागू करने जा रही है।

मेट्रो स्टेशनों पर बोर्ड के परीक्षार्थियों के किए गए उपाय
• मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान सीबीएसई प्रवेश पत्र ले जाने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
• टिकट ऑफिस मशीन (टीओएम) और कस्टमर केयर (सीसी) सेंटर पर टिकट खरीदते समय अपने प्रवेश पत्र दिखाने वाले छात्रों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
• डीएमआरसी स्टाफ ने स्कूलों का दौरा किया, प्रिंसिपलों के साथ बातचीत की और उन्हें निकटतम मेट्रो स्टेशनों और छात्रों के लिए उपलब्ध सहायता के बारे में जानकारी दी।
• डीएमआरसी ने स्कूलों से छात्रों को उनकी यात्रा की योजना बनाने में सहायता के लिए आसान टिकट बुकिंग के लिए क्यूआर कोड के साथ निकटतम मेट्रो स्टेशन का विवरण प्रदान करने वाले पोस्टर लगाने का अनुरोध किया है।
• मेट्रो स्टेशनों पर विशेष केंद्रीकृत घोषणाएं की जाएंगी।
• सुगम यात्रा के लिए परीक्षा केंद्रों के निकटतम मेट्रो स्टेशनों की एक विस्तृत सूची डीएमआरसी वेबसाइट और आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन पर भी अपलोड की गई है।

डीएमआरसी ऐप पर अधिक जानकारी मिल सकेगी
डीएमआरसी ने बताया कि छात्रों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने का आग्रह किया गया है और सभी उम्मीदवारों को उनकी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी देता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट (www.delhimetrorail.com) और डीएमआरसी मोमेंटम दिल्ली सारथी 2.0 मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं।

admin

Related Posts

शिक्षक भर्ती से चपरासी परीक्षा तक मचा बवाल, आयोगों ने स्थगित किए एग्जाम, बिहार में नौकरियों के लिए बढ़ता इंतज़ार

बिहार में सरकारी और शैक्षिक परीक्षाओं को लेकर पिछले कुछ समय में अक्सर विवाद, अफवाह और असमान स्थितियां सामने आई हैं, जिनके कारण परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करना पड़ा…

सरकारी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर सहित 64 पदों पर नौकरी का मौका, 10 अप्रैल तक करें आवेदन

देहरादून  सरकारी यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (एसडीएसयूवी) ने प्रोफेसर सहित विभिन्न 64 पदों पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 2 views
वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 0 views
जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 1 views
IPL 2026: चहल की मास्टर स्ट्राइक, वैशाख की धार और कोनोली का तूफान, पंजाब ने गुजरात को हराया

आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल

  • By admin
  • April 1, 2026
  • 3 views
आरसीबी का विजय रथ जारी, हैदराबाद को रौंदने के बाद अब सीएसके से भिड़ंत, क्रुणाल ने बांधे तारीफों के पुल