जेलेंस्की का दावा, रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के क्षतिग्रस्त रिएक्टर के ऊपर स्थित रेडिएशन शेल्टर को बनाया निशाना

कीव
यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के क्षतिग्रस्त रिएक्टर के ऊपर स्थित रेडिएशन शेल्टर को निशाना बनाया।जेलेंस्की ने कहा कि रात में हुए हमले में प्लांट की नष्ट हो चुकी चौथी बिजली यूनिट की छत पर आग लग गई, जिसे बुझा दिया गया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक प्लांट में विकिरण का स्तर नहीं बढ़ा था।

जेलेस्की ने एक्स पर फुटेज पोस्ट की जिसमें एक विस्फोट और कंक्रीट और स्टील से बनी विशाल शील्ड का नुकसान दिखाई दे रहा है। यह शील्ड रेडियोएक्टिव मटेरियल के रिसाव को रोकने के लिए डिजाइन की गई है। यह 275 मीटर (900 फीट) चौड़ी और 108 मीटर (354 फीट) ऊंची है और इसके निर्माण में $1.6 बिलियन की लागत आई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा कि रात में हुए विस्फोट के कुछ ही मिनटों के भीतर अग्नि सुरक्षा कर्मियों और वाहनों ने प्रतिक्रिया दी। एजेंसी ने कहा कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दुनिया भर में परमाणु सुरक्षा पर नज़र रखने वाली आईएईए ने कहा कि चेर्नोबिल के अंदर और बाहर विकिरण का स्तर सामान्य और स्थिर बना हुआ है। चेर्नोबिल रिएक्टर में दुनिया की सबसे खराब परमाणु दुर्घटना हुई थी। 26 अप्रैल 1986 एक भयावह विस्फोट ने में हवा में रेडियोधर्मी पदार्थ का एक गुबार उड़ा दिया था, जिससे पूरे यूरोप में सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल लग गया था। यूक्रेन उस समय सोवियत यूनियन का हिस्सा था।

  • admin

    Related Posts

    GST कलेक्शन में उछाल, मार्च में ₹2 लाख करोड़ के पार, 8.8% बढ़ी वसूली

    नई दिल्ली  जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर अच्छी खबर है। मार्च 2026 में देश की GST कलेक्शन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नेट GST…

    ईरान ने 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को दी धमकी, ट्रंप ने कहा- वो कुछ नहीं कर सकेंगे

    तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच गूगल, और ऐपल जैसी कंपनियों पर ईरान ने हमले की धमकी दी है. इसके बाद अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    इकाना का ‘चक्रव्यूह’ तैयार, क्या टूटेगा रनों का रिकॉर्ड या गेंदबाज मांगेंगे पानी, लखनऊ और दिल्ली की पहली भिड़ंत

    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    मैदान पर फिर दिखा पंत का जलवा, सरेआम रुकवाया झगड़ा और बोले- ‘बस बहुत हो गया’, पुराना विवाद हुआ रफा-दफा

    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 2 views
    कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना, जीत के बाद भी लाखों का नुकसान हुआ

    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 3 views
    वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में बड़ा उलटफेर, बोस्निया ने इटली को रौंदा, 11 जून से शुरू होगा खिताबी संग्राम

    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    कौन है कूपर कोनोली जिसने पहली ही बार में लूटा आईपीएल, 72 रनों की नाबाद पारी से पंजाब किंग्स को दिलाई जादुई जीत

    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट

    • By admin
    • April 1, 2026
    • 0 views
    जेनिका में इटली का ‘महाविनाश’, रेड कार्ड और पेनल्टी शूटआउट ने छीना वर्ल्ड कप का टिकट, गट्टूसो के भविष्य पर संकट