धार्मिकता की वजह से पारिवारिक रिश्ते में कलह, पत्नी महाकुंभ गई तो नाराज पति ने लगाई तलाक की अर्जी

भोपाल
महाकुंभ के बहाने धर्म की एक नई बयार बह रही है। देश-दुनिया के लोग इसके प्रभाव में खिंचे चले आ रहे हैं। इस बीच धार्मिकता की वजह से पारिवारिक रिश्ते में कलह के अजीब मामले भी सामने आ रहे हैं। भोपाल कुटुंब न्यायालय में एक मामला पहुंचा जिसमें एक बैंक अधिकारी ने पत्नी के महाकुंभ जाने की बात से नाराज होकर तलाक मांगा है। इस मामले में पति की ओर से कहा गया है कि पत्नी अपनी सहेलियों के साथ धार्मिक यात्रा पर मेरे मना करने के बाद भी निकल जाती है। पिछले महीने ही वृंदावन से लौटी है और जब से आई है सिंदूर और बिंदी के बदले चंदन टीका लगाने लगी है। अभी मना करने के बावजूद महाकुंभ चली गई। वहां से लौटी तो रूद्राक्ष की माला पहनने लगी है। उसके ऐसे व्यवहार और पहनावे की वजह से आफिस की पार्टी में उसे ले जाने पर दोस्त मेरा मजाक उड़ाते हैं। वह कभी भी ब्यूटीपार्लर नहीं जाती है और न ही सज-धज के रहती है।
 
इन मामलों में भी यही आधार
केस-1
    35 वर्षीय व्यवसायी पति की शिकायत है कि पत्नी धार्मिक प्रवचनकारों का वीडियो देखने की आदी हो गई है। घर में भी टीवी पर प्रवचन का वीडियो ही देखती रहती हैं।
    शहर में कहीं भी प्रवचन चल रहा हो तो वह जाने की जिद करती है। मेरे मना करने पर वह खुद सहेलियों के साथ चली जाती है। बच्चों की परीक्षाएं हैं और पत्नी बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।
    यहां तक कि घर में भी अक्सर भजन-कीर्तन कराती रहती है। पत्नी की शिकायत थी कि पति उसे बिल्कुल समय नहीं देते हैं। उनकी शादी के 10 साल हुए हैं।

केस-2
    पति की शिकायत थी कि उसके पत्नी पहले प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी।
    जब सरकारी नौकरी नहीं लगी तो वह पूजा-पाठ और टोटके करने लगी।
    उसको कोई सफलता तो नहीं मिल रही है, लेकिन उसका पूजा-पाठ बढ़ता जा रहा है।
    आजकल वह धार्मिक गुरुओं के बताए टोटके करने के लिए घंटों मंदिर में बिताने लगी हैं।
    उनके वीडियो को घर में भी चलाने लगी है, जिससे पूरा परिवार परेशान हो गया है।

 

  • admin

    Related Posts

    कोल्ड्रिफ सिरप मामले में विसरा रिपोर्ट ने दिखाया सच, मासूमों की मौतों के पीछे की वजह सामने आई

    छिंदवाड़ा  साल 2025 में जहरीला कफ सिरप पीने से हुई बच्चों की मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. छिंदवाड़ा सहित मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से…

    मध्यप्रदेश पुलिस की पिछले तीन दिनों की प्रमुख कार्यवाहियाँ

    भोपाल. मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विगत तीन दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    अफगानी क्रिकेट टीम पर संकट: साउथ अफ्रीका से हार और एनालिस्ट के हार्ट अटैक की खबर