30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस पर चार बार फायर कर हुआ था फरार

चित्तौड़गढ़

मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस पर फायरिंग समेत 10 गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश उदयलाल गुर्जर को सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।

उदयलाल गुर्जर पर तीन मामले मादक पदार्थों की तस्करी के, चार मामले पुलिस पर फायरिंग के तथा अन्य संगीन अपराधों के कुल 10 मामले दर्ज हैं। वह जिले के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसकी गिरफ्तारी पर उदयपुर रेंज आईजी ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उदयलाल लंबे समय से मारवाड़ के तस्करों के संपर्क में रहकर मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

पुलिस पर फायरिंग कर हुआ था फरार
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि बिजयपुर थाना समेत कोतवाली निम्बाहेड़ा, कनेरा, मंगलवाड़ और बस्सी में उदयलाल के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी और पुलिस पर हमले के मामले दर्ज हैं।

अप्रैल 2022 में तस्करी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। इसके बाद भी उस पर छह और मामले दर्ज हुए, जिनमें मादक पदार्थों की तस्करी, जानलेवा हमला, अवैध हथियार और धमकी देने के आरोप शामिल हैं।

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त
उदयलाल कनेरा, मंगलवाड़ और बिजयपुर थाने में दर्ज तीन मामलों में भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा, अफीम और वाहनों की जब्ती के मामलों में भी वांछित था। पहले उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया।

विशेष टीम ने दबोचा
वांछित अपराधी उदयलाल की गिरफ्तारी के लिए सदर थाना प्रभारी निरंजन प्रताप, डीएसटी प्रभारी मुंशी मोहम्मद और साइबर सेल की टीम का गठन किया गया था। टीम ने बिजयपुर थाना क्षेत्र के पेमाखेड़ा निवासी उदयलाल पुत्र रतनलाल गुर्जर को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में डीएसटी के सुरेंद्र पाल की विशेष भूमिका रही।

  • admin

    Related Posts

    भजनलाल सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, IAS अधिकारियों सहित 103 अफसर निलंबित

    जयपुर  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ते हुए सख्त कार्रवाई का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने…

    मदन राठौड़ विरोध मामले के बीच तहसीलदार पर गिरी गाज

    जयपुर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कुचामन दौरे के दौरान हुए बवाल का असर अब प्रशासनिक अधिकारियों पर दिखना शुरू हो गया है. मदन राठौड़ को काले झंडे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 2 views
    कुश्ती में नया झटका: सेमीफाइनल में हार के बाद विनेश फोगाट का वायरल बयान—‘मैं वापस आऊंगी’

    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 4 views
    RCB और GT के बीच फाइनल मुकाबले पर मौसम का बड़ा असर पड़ने की आशंका

    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    फ्रेंच ओपन: पुरुष ड्रॉ खुला, जोकोविच-ज्वेरेव समेत कई दावेदारों को खिताब का मौका

    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    एशियन गेम्स से बाहर हुईं Vinesh Phogat, ट्रायल मुकाबले में मीनाक्षी ने मारी बाजी

    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    बुडापेस्ट में हाई-वोल्टेज फाइनल, युवा PSG और आर्सेनल के बीच ऐतिहासिक मुकाबला

    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे

    • By admin
    • May 30, 2026
    • 3 views
    सात्विक-चिराग ने दिखाया दम, मलेशियाई जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे