मधुमिलन चौराहा इंदौर का एकमात्र ऐसा चौराहा जहां पर छह सिग्नल से यातायात काबू किया जाएगा

इंदौर
 छह रास्तों के मिलन वाले मधुमिलन चौराहा इंदौर शहर का एकमात्र ऐसा चौराहा होगा, जहां पर 100 मीटर के दायरे में अलग-अलग जगहों पर लगे छह सिग्नल से यातायात काबू किया जाएगा।

गुरुवार को नगर निगम ने रेसीडेंसी कोठी में आयोजित बैठक में मधुमिलन चौराहे को लेकर यातायात प्लान जारी किया है। इस प्लान के अनुसार छह रास्तों से आने वाले यातायात को कंट्रोल करने के लिए छह सिग्नल लगाए जाएंगे। 15 दिनों तक इस नए प्रयोग का ट्रायल किया जाएगा।

यातायात प्लान जारी किया

इसके बाद सबकुछ ठीक रहने पर लागू कर दिया जाएगा। हालांकि यातायात प्रबंधन ने नगर निगम के इस प्लान को अमल में लाने की तारीख तय नहीं की है। रेसीडेंसी कोठी में आयोजित हुई बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य की मौजूदगी में निगम अफसरों ने चौराहे का यातायात प्लान जारी किया।

हर सिग्नल 30 सेकंड का होगा

इसके अनुसार चौराहे पर छह जगहों पर सिग्नल लगाए जाएंगे। प्रत्येक सिग्नल अलग-अलग ओर से आने वाले यातायात को काबू करेगा। प्रत्येक सिग्नल 30 सेकंड का होगा। 150 सेकंड में पूरे चौराहे का यातायात गुजर जाएगा। अफसरों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से प्लान समझाया।

15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा

इसके बाद बताया कि इसके अनुसार 15 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा। सफल होने पर लागू करेंगे। यातायात प्रबंधन के पुलिस उपायुक्त अरविंद तिवारी ने बताया कि उक्त चौराहे के यातायात प्लान का प्रपोजल देखा जा रहा है। जल्द ट्रायल बेस पर चलाया जाएगा। अभी तारीख तय नहीं हुई है।

लेफ्ट टर्न के लिए जगह नहीं

गीताभवन की ओर से आने वाला यातायात के लिए फिलहाल लेफ्ट टर्न की जगह नहीं है। यहां पर बाटल नेक बना हुआ है, जिससे यातायात खुलने पर ही वाहन शिवाजी वाटिका, छावनी, सरवटे की ओर जा पाएंगे।

सरवटे की ओर से आने वाले यातायात के लिए एक साथ दो सिग्नल शुरू होंगे। पहला सिग्नल गीताभवन और रीगल की ओर जाने के लिए होगा। वहीं दूसरा सिग्नल जो कि पेट्रोल पंप पर लगेगा, से शिवाजी वाटिका व छावनी की ओर का यातायात रवाना होगा।

admin

Related Posts

Kisan Credit Card में बदलाव, RBI ने जारी किया 2026 का मास्टर प्लान, किसानों को फायदा

भोपाल  भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना को और ज्यादा आसान, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाने के लिए नए ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी कर दिए हैं। इन बदलावों…

एक मई से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, नागरिकों को 33 सवालों के उत्तर देने होंगे स्वयं

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की एक मांग को जनगणना निदेशालय मान लेता है तो मजरे-टोलों में रहने वालों लोगों की अलग से जानकारी सामने आ जाएगी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
फिल्म से मिली प्रेरणा या भटका रास्ता? उस्मान तारिक ने नौकरी छोड़ी, अब भारत के लिए चुनौती

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 1 views
पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के 3 ट्रम्प कार्ड, कोलंबो में SKY की रणनीति पर नजर

टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

  • By admin
  • February 15, 2026
  • 0 views
टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 3 views
कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

  • By admin
  • February 14, 2026
  • 2 views
IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें