यशोदा जयंती18 फरवरी को मनाई जाएगी , जानें मुहूर्त, महत्व और पूजन विधि

 हिंदू धर्म में एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण त्यौहार मनाए जाते हैं, जिनमें होली, दिवाली, यशोदा जयंती, रविदास जयंती, दुर्गा पूजा, छठ पूजा, गणेश उत्सव, रक्षाबंधन सहित कई अन्य पर्व शामिल हैं। इसके लिए लोगों में अलग-अलग प्रकार का उत्साह देखने को मिलता है। कुछ त्यौहार ऐसे होते हैं, जिन्हें रीजनल स्तर पर मनाया जाता है, तो कुछ त्यौहार ऐसे हैं, जो पूरे देश भर में मानते हैं। इसे मानने की परंपरा और विधि भले ही अलग हो सकती है, लेकिन लोग काफी ज्यादा उत्साहित होते हैं।

हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर यशोदा जयंती मनाई जाती है, जो भगवान श्रीकृष्ण की माता यशोदा को समर्पित है।

मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 18 फरवरी को सुबह 4:53 बजे से शुरू होगी और इसका समापन अगले दिन यानी 19 फरवरी को सुबह 7:32 बजे होगा। उदय तिथि के अनुसार, यशोदा जयंती 18 फरवरी को मनाई जाएगी।
महत्व

यशोदा जयंती का महत्व माता और संतान के बीच प्रेम का प्रतीक माना जाता है, जो माताओं के लिए विशेष है। इस दिन माता यशोदा और भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह पर्व विशेष रूप से मथुरा और वृंदावन में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है और भक्त सुबह से ही लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना में लीन हो जाते हैं। इस त्यौहार का संबंध श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा हुआ है, जिसमें माखन चोरी से परेशान होकर गांववाले बार-बार नंद बाबा और माता यशोदा से शिकायत करने आते थे।
पूजन विधि

    इस दिन सुबह उठकर स्नान कर लें।
    साफ और धुले हुए वस्त्र धारण करें।
    एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता यशोदा और बाल गोपाल की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
    अब गंगाजल से मूर्ति का अभिषेक करें।
    आप चाहें तो पंचामृत से स्नान कराएं।
    पूजा के आरंभ में दीपक जलाएं।
    इसके बाद धूप, फूल, माखन-मिश्री, फल और मिठाई का भोग अर्पित करें।
    फिर यशोदा माता की कथा सुनें।
    हाथ जोड़कर श्रद्धा पूर्वक प्रार्थना करें।
    अंत में आरती उतारकर पूजा संपन्न करें।

करें दान

यशोदा जयंती के दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को भोजन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्टों का निवारण होता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

admin

Related Posts

17 दिसंबर का भविष्यफल: सभी 12 राशियों का हाल, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

मेष 17 दिसंबर के दिन लाइफ में बैलेंस व खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें। नए अवसरों के लिए खुले रहें। नया प्रोजेक्ट या कोई जिम्मेदारी आपके सामने आ सकती…

शनि देव का बड़ा बदलाव 2026 में: स्वर्ण पाये का प्रभाव, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को कर्मफल दाता कहा गया है। शनि ग्रह की चाल, दृष्टि और विशेष रूप से उनका पाया (वाहन का प्रभाव) मानव जीवन पर गहरा असर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
रिकॉर्ड्स की बारिश! 125 गेंदों पर 209 रन ठोककर भारतीय बल्लेबाज़ ने रचा नया इतिहास

आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 2 views
आध्यात्मिक रंग में दिखे विराट–अनुष्का, प्रेमानंद महाराज जी से भेंट का वृंदावन वीडियो आया सामने

BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 1 views
BWF वर्ल्ड टूर फाइनल्स में भारत की उम्मीदें, ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में सात्विक–चिराग की कड़ी टक्कर

शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
शानदार प्रदर्शन का इनाम: एरिना सबालेंका बनीं WTA प्लेयर ऑफ द ईयर

एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
एशेज : बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना के बाद एडिलेड टेस्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे

  • By admin
  • December 16, 2025
  • 0 views
IPL 2026 नीलामी: अनकैप्ड सितारों पर CSK की बड़ी बाज़ी, प्रशांत वीर–कार्तिक शर्मा बने सबसे महंगे