रेत माफिया मनमाने तरीके से चला रहे धंधा, आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं जिम्मेदार अधिकारी

सीहोर
जिले में रेत माफिया मनमाने तरीके से धंधा चला रहे हैं और खनिज विभाग के अधिकारी अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं. जिले में जितने भी रेत नाके बनाए गए हैं, वहां डंपरों से रेत की कटिंग होती है. लेकिन खनिज विभाग के कोई भी कर्मचारी इन नाकों पर नहीं होता है. रेत ठेकेदार अपने कर्मचारी बैठा रखे हैं और जो रेत की कटाई होती है उसे अवैध तरीके से ठेकेदार के कर्मचारी बेच रहे हैं. फिर भी खनिज विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

इतना ही नहीं इन नाकों पर अवैध वसूली भी की जा रही है. बुधनी के गडरिया नाले पर जो नाका बना हुआ है. वहां पर डंपरों से रेत की कटिंग की जाती है. उसे अवैध तरीके से भोपाल में बेची जा रही है. लेकिन जिले के खनिज अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं. वहीं नर्मदा नदी में अवैध तरीके से 20 से 25 पनडुब्बिया चल रही है. इनसे रेत निकली जा रही है. जैसे सातदेव, सीलकंठ, तीगाली, अंबा, डीमावार ,बाबरी और नाव से भी बड़ी मात्रा में रेत निकल जा रही है. फिर भी खनिज विभाग के इंस्पेक्टर और अधिकारी मौन बैठे हैं. रेत ठेकेदार ने अवैध तरीके से जहाजपुरा में रेत का अवैध स्टॉक कर रखा है. वहां पर नदी में पोकलेन और जेसीबी मशीन चल रही है.

हद तो तब हो गई, जब नर्मदा नदी से रेत निकालकर बेची जा रही है और रॉयल्टी दूसरे जिलों की काटी जा रही है. लेकिन जिम्मदार तो आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हैं. जितनी भी रॉयल्टी काटी जाती है उसका पूरा पेमेंट ऑनलाइन होना चाहिए. लेकिन रेत ठेकेदार पूरा पेमेंट कैश में लेते हैं. शासन की ओर से 250 रुपये घन मीटर रॉयल्टी है. लेकिन 900 रुपये घन मीटर में रॉयल्टी दी जा रही है. इस तरह राजस्व और सरकार को करोड़ों का चूना लगाया जा रहा है. जब कि पिछले साल जो टेंडर हुआ था. उससे कम दाम में इस साल टेंडर हुआ है.

इस पूरे मामले पर कलेक्टर बालागुरु.के ने बताया कि टीम बना दी गई है. लगातार टीम काम कर रही है. सभी बिंदुओं को लेकर जिला खनिज अधिकारी से चर्चा करके नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी. जहां अनियमित पाई गई वहां पर भी हम कार्रवाई करेंगे.

  • admin

    Related Posts

    आईटीआई धामनोद के विद्यार्थियों ने समझी ट्रांसमिशन नेटवर्क की कार्यप्रणाली

    भोपाल.  औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धामनोद के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक एवं व्यावहारिक ज्ञान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको) के 132 केवी सब…

    2050 स्थानों पर जाँच कर 2912 सिलेंडर किये गये जप्त : खाद्य मंत्री राजपूत

    भोपाल.  खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी) पेट्रोल, डीजल, पीएनजी एवं सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    इगा स्वियातेक का रिकॉर्ड तोड़कर नंबर 1 की कुर्सी पर सबालेंका का कब्जा

    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 3 views
    हार्दिक पंड्या ने माहिका को गिफ्ट की शानदार मर्सिडीज कार, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    प्राइज मनी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से कोसों आगे है आईपीएल

    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 2 views
    बेन डकेट और हैरी ब्रूक के फैसले से खड़ा हुआ नया विवाद

    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 0 views
    बारसापारा स्टेडियम की पिच पर दिखेगा यशस्वी और रियान का जलवा

    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर

    • By admin
    • March 29, 2026
    • 1 views
    वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का हाईवोल्टेज मुकाबला, प्लेइंग 11 पर एक नजर