शिवराज सिंह चौहान बेटे की हल्दी की रस्म में जमकर नाचे, 14 फरवरी को शादी

भोपाल

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान(Shivraj Singh Chouhan) की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं। वायरल वीडियो में शिवराज सिंह का खुशनुमा अंदाज आपके गालों को गुदगुदा देगा। छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान की शादी की रस्मों में शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह(Sadhna Singh Chouhan) बेहद खुश नजर आ रहे है। बॉलीवुड के प्यार भरे गाने पर दोनों के डांस का वीडियो वायरल हो रहा है। साथी ही केंद्रीय मंत्री अपनी पत्नी के लिए गाना गाते हुए भी नजर आ रहे हैं। गाने के बोल थे, ‘जनम-जनम का साथ है हमारा-तुम्हारा ।’ यहां देखिए पूर्व सीएम के वायरल डांस और तस्वीरों की झलकियां।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के दोनों बेटों की जल्द शादी होने वाली है। छोटे बेटे कुणाल वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को सात फेरे लेंगे। वहीं, बड़े बेटे कार्तिकेय 6 मार्च को शादी करेंगे। बुधवार को कुणाल के मंडप लगाने की रस्म के साथ हल्दी रस्म भी निभाई गई।

हल्दी में जमकर किया डांस
शिवराज सिंह चौहान ने हल्दी की रस्म में साधना सिंह के साथ डांस की किया। डांस के फोटो भी शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किए हैं। इसके साथ ही शादी में निभाई जाने वाली कई रस्मों को भी निभाया है।

क्या लिखा शिवराज सिंह चौहान ने
शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- "आज बेटे कुणाल के विवाह अवसर पर सनातन परंपरा अनुसार विधिपूर्वक मंडप की स्थापना की गई। मैंने, धर्मपत्नी साधना और बेटे कुणाल के साथ षोडशोपचार विधि से वेद मंत्रों के साथ पूजन किया। श्री गणेश, अंबिका और वरुण पूजन के साथ मंडपांग देवता की पूजा-अर्चना की। साथ ही, मंडप रक्षा हेतु त्रिसूत्रीकरण कुणाल के फूफा जी द्वारा संपन्न कराया गया।"

कौन हैं शिवराज सिंह की बहू
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल की शादी वैलेंटाइन डे को भोपाल में होगी। कुणाल की जाने माने डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती रिद्धि जैन से सगाई हुई थी। कुणाल और रिद्धि एक साथ पढ़े हैं। कहा जा रहा है कि यह दोनों की लव मैरिज है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। उनकी शादी 5-6 मार्च को उदयपुर में अमानत बंसल से होगी।

admin

Related Posts

युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक : मंत्री सारंग

विकसित भारत युवा संसद 2026: समापन कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में…

प्रभारी मंत्री उइके ने सरई में मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का किया अवलोकन

भोपाल सरई के संदीपनी विद्यालय मैंदान में आयोजित मल्टीस्पेशियलिटी मेगा स्वास्थ्य शिविर का प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
CSK जॉइन करते ही धोनी संग दिखे संजू सैमसन, बातचीत का वीडियो बना चर्चा का विषय

WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
WCA रैंकिंग में चौंकाने वाला नतीजा—IPL टॉप पर नहीं, जानिए किस लीग ने छीना ताज

आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
आखिरी बोगी नहीं रोक पाई जैस्मीन की रफ्तार, छठे चरण में 3 शॉट से आगे

रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
रियान पराग की खास प्लानिंग: वैभव सूर्यवंशी को मीडिया से दूर रखने की वजह क्या?

एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 2 views
एशियन चैलेंज में भारत की युवा महिला टीम पर नजरें, कप्तान शुभांगी सिंह ने भरी हुंकार

खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 3 views
खेलों में नया इतिहास रचेगा भारत, 2028 इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी तय