अनूपपुर पुलिस ने चोरो से बरामद की तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात न्यायालय आदेश पर फरियादी को सौंपे

अनूपपुर

दिनांक 11 अगस्त 2024 को दीपक सोनी (उम्र 31 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 13, पुलिस कॉलोनी रोड, बस्ती रोड, अनूपपुर, ने कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ मैहर दर्शन के लिए गया था, घर पर ताला लगा हुआ था। अगले दिन लौटने पर उसने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गए हैं। इस शिकायत पर कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 378/24, धारा 331(4) और 305 (A) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रवीण साहू, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, शेख रशीद, रितेश सिंह, महिला आरक्षक अंकिता सोनी और आरक्षक अब्दुल की टीम ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी सोनू सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम छपराटोला, ग्राम लखनपुर, थाना कोतवाली, अनूपपुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी के जेवरात खरीदने में शामिल राजेश सोनी (उम्र 48 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 15, सोनी मोहल्ला, पुरानी बस्ती, अनूपपुर, और उसकी पत्नी सुधा सोनी (उम्र 45 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 03 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए, जिनमें पायल, पाजेब, करधन, हाथ की मेहंदी, बच्चों के हाथ और पैर के चूड़े, गले की चेन, ब्रेसलेट, बड़ों के कंगन और चूड़े, और सोने के कान के 5 जोड़ी टॉप्स शामिल हैं।

दिनांक 11.02.25 को माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनूपपुर श्रीमती चेनवती ताराम द्वारा उक्त प्रकरण में कोतवाली पुलिस द्वारा जप्तशुदा सोने चांदी के जेवरात प्रकरण के प्रार्थी दीपक कुमार सोनी को सुपुर्दनामा पर दिये जाने का आदेश जारी करने पर थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा उक्त सोने चांदी के जेवरात प्रकरण के प्रार्थी दीपक कुमार सोनी पिता छविलाल सोनी उम्र 25 साल निवासी वार्ड न. 03 पुरानी बस्ती अनूपपुर को सौंप दिये गये। घर का रात्रि में ताला तोड़कर चोरी किये गये सोने चांदी के जेवरात वापस पाने पर दीपक सोनी द्वारा अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए सराहना की है।

  • admin

    Related Posts

    देश में सबसे ज्यादा 96 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां उत्तर प्रदेश में

    नव निर्माण के 9 वर्ष: एमएसएमई क्षेत्र में 3 करोड़ 11 लाख से अधिक को रोजगार योगी सरकार की नीतियों ने खोली युवा शक्ति के लिए उद्यमिता की राह  देश…

    प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी, सेना की विरासत से परिचित कराएंगे: CM यादव

    प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री मोदी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    जूनियर ब्लू टाइगर्स का इंटरनेशनल टेस्ट, थाईलैंड-इंडोनेशिया-कोरिया से होगी टक्कर

    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PSL बीच में छोड़ने वालों पर गिरेगी गाज, नकवी ने साफ कहा- होगी कड़ी कार्रवाई

    IPL 2026: MS Dhoni के लिए फैन का प्यार देख भावुक हुआ इंटरनेट, चेपॉक से वीडियो वायरल

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    IPL 2026: MS Dhoni के लिए फैन का प्यार देख भावुक हुआ इंटरनेट, चेपॉक से वीडियो वायरल

    अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी: छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश का मैच ड्रॉ, अब 24 मार्च को खिताबी टक्कर

    PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 0 views
    PAK में खेलना होगा महंगा’, PSL से पहले दिग्गजों को मिली धमकी

    नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह

    • By admin
    • March 23, 2026
    • 2 views
    नंबर गेम में बड़ा उलटफेर! IPL 2026 में हर पोजिशन का रन किंग तय, लेकिन Kohli-Dhoni नहीं बना पाए जगह