रिजवान और सलमान की जुगलबंदी से दक्षिण अफ्रीका पस्त, पाक छह विकेट से जीता

कराची
पाकिस्तान ने वनडे ट्राई सीरीज 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान ने बुधवार रात को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट से यादगार जीत दर्ज की। साउथ अफ्रीका ने कराची के मैदान पर 353 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे पाकिस्तान ने 49 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर हासिल किया। पाकिस्तान ने कप्तान मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा के शतक के दम पर यह पहाड़ जैसा टारगेट चेज किया और नया कीर्तिमान रच डाला। पाकिस्तान ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट किया है। पाकिस्तान टीम ने पहली बार 350 प्लस का लक्ष्य हासिल किया है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की। फखर जमां (41) और बाबर आजम (23) ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। मुल्डर ने सातवें ओवर में बाबर को एलबीडब्ल्यू किया। कोर्बिन बॉश ने दसवें ओवर में सऊद शकील (15) का शिकार किया जबकि मुल्डर ने 11वें ओवर में फखर को पवेलियन भेजा। पाकिस्तान 91 रन पर तीन विकेट खोकर संघर्ष की स्थिति में आ गया था मगर रिजवान और सलमान ने बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों ने साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए चौथे विकेट के लिए 260 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी की।

यह पाकिस्तान के लिए वनडे में तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। सलमान ने 103 गेंदों में 134 रन जुटाए, जिसमें 16 चौके और दो छक्के शामिल हैं। वह 49वें ओवर में लुंगी एनगिडी का शिकार बने। उन्होंने वनडे में पहली बार शतक लगाया। वहीं, रिजवान 128 गेंदों में 122 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के ठोके। रिजवान के वनडे करियर की यह चौथी सेंचुरी है। तैय्यब ताहिर 4 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने विजयी चौका लगाया और पाकिस्तान ने 355 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतने के बाद पांच विकेट पर 352 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका ने कप्तान तेम्बा बवूमा (82), मैथ्यू ब्रीत्जके (83) और हाइनरिक क्लासेन (87) की शानदार पारियों की मदद से चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला रोमांच के चरम पर जाएगा मगर रिजवान और सलमान ने बड़े स्कोर को बौना साबित कर दिया। मेजबान पाकिस्तान का 14 फरवरी को वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड से आमना-सामना होगा। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को रौंदने के बाद फाइनल में जगह बनाई। साउथ अफ्रीका को अपने दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी।

 

  • admin

    Related Posts

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    मुंबई  राजस्थान रॉयल्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को मुंबई में होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के…

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    नईदिल्ली  क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बहुत कुछ बदलता हुआ नजर आ सकता है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में बड़े बदलाव करने की तैयारी में है और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    वानखेड़े में प्लेऑफ की जंग, मुंबई को हराकर इतिहास रचना चाहेगी राजस्थान

    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    ICC के नए नियमों से बदलेगा टेस्ट क्रिकेट का खेल, टीम इंडिया को भी करना होगा बड़ा बदलाव

    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    प्लेऑफ का आखिरी टिकट पाने को KKR-DC में महामुकाबला, नजरें रनरेट पर भी

    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 2 views
    आईपीएल 2026 में रोमांच चरम पर, रविवार को तय होगा आखिरी प्लेऑफ टिकट

    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    • By admin
    • May 24, 2026
    • 3 views
    CSK में फिर दिखेगा धोनी का जलवा? कोचिंग को लेकर अश्विन के बयान से मची सनसनी

    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी

    • By admin
    • May 23, 2026
    • 3 views
    IPL में MI का आखिरी मुकाबला, RR जीत के साथ प्लेऑफ उम्मीदें मजबूत करना चाहेगी