प्रवीण खंडेलवाल ने कहा- अमानतुल्लाह खान की तलाश में लगातार छापेमारी, यदि निर्दोष हैं, तो वह भाग क्यों रहे हैं

नई दिल्ली
दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इस बीच, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने सवाल किया है कि यदि आप विधायक निर्दोष हैं, तो वह पुलिस से भाग क्यों रहे हैं।

प्रवीण खंडेलवाल ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "यदि आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कुछ नहीं किया है तो फिर वह पुलिस से छिपकर क्यों भाग रहे हैं। अगर पुलिस लगातार उन्हें ढूंढ रही है तो यह स्पष्ट है कि उन्होंने कुछ तो किया होगा, तभी वह पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे हैं। यह घटना बताती है कि आम आदमी पार्टी के नेताओं का अतीत काला है, इसलिए वे जांच एजेंसियों से बचते हैं। अगर अमानतुल्लाह खान ने कुछ नहीं किया है तो पुलिस के सामने आकर अपनी बात रखें।"

आम आदमी पार्टी की बैठक पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "दिल्ली की जनता ने 10 साल तक अरविंद केजरीवाल के शासन का दंश झेला है। पंजाब में भी वैसा ही माहौल है। मैं लगातार कह रहा हूं कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपने निजी कारणों से अपनी पार्टी का सूपड़ासाफ किया है, अब पंजाब की बारी है।"

उन्होंने दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के दावेदार के बारे में पूछे जाने पर कहा, "दिल्ली में जो भी व्यक्ति मुख्यमंत्री बनेगा, वह पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता होगा। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व इस पर जल्द ही फैसला लेगा, क्योंकि भाजपा में एक प्रक्रिया है, सभी उसे फॉलो करते हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा और जब सही वक्त आएगा तो वह फैसला ले लेगा। मुख्यमंत्री का जो चेहरा होगा, वह सबके सामने आ जाएगा।"

  • admin

    Related Posts

    डराने की हद पार: रुचि तिवारी को रेप और नग्न परेड की धमकी, जातिगत हमले का आरोप

    नई दिल्ली दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजीसी के सपोर्ट में हुए प्रोटेस्ट के दौरान एक यूट्यूब चैनल की महिला पत्रकार को भीड़ द्वारा घेरकर कथित तौर पर मारपीट और बदसलूकी करने…

    प्यार का खौफनाक अंत: नोएडा में कार के अंदर कपल मृत, गोलीकांड से मची दहशत

    नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर 39 छात्रा क्षेत्र से खौफनाक घटना सामने आई है। वैलेंटाइन डे पर यहां एक कार से एक लड़का और लड़की के शव बरामद हुए हैं।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 0 views
    टीम कॉम्बिनेशन पर मंथन, भारत मुकाबले के लिए नई प्लेइंग XI ला सकता है पाकिस्तान

    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    रोमांचक मुकाबले में स्नेहित ने ओइकावा को चौंकाया, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर बढ़ाया भारत का मान

    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 3 views
    कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाक मैच: टीम इंडिया के रिकॉर्ड और रोचक आंकड़े

    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: 8 मैचों में किसका पलड़ा भारी? कल फिर पाकिस्तान की बढ़ेगी मुश्किलें

    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    IND vs PAK: अभिषेक शर्मा खेलेंगे बड़ा मैच, कप्तान सूर्यकुमार ने खुद दी जानकारी

    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड

    • By admin
    • February 14, 2026
    • 2 views
    बॉलिंग एक्शन पर उठे सवालों के बीच उस्मान तारिक के समर्थन में उतरे सलमान अली, बताया टीम का ट्रंप कार्ड