भारतीय शेयर बाजार में निचले स्तरों से रिकवर होकर 76,000 के पार बंद हुआ

मुंबई
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी देखी गई। हालांकि, सत्र के अंत में सेंसेक्स 122.52 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 76,171.08 और निफ्टी 26.5 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलकर 23,045.25 पर था।
दिन के दौरान दोनों मुख्य सूचकांकों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। बीएसई बेंचमार्क में 75,388.39 के निचले स्तरों से करीब 800 अंकों और एनएसई बेंचमार्क में 22,798.35 के निचले स्तरों से करीब 250 अंकों की मजबूत रिकवरी देखी गई।

निफ्टी के ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई और हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट देखी गई। पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज और मेटल इंडेक्स में तेजी देखी गई। लार्जकैप और मिडकैप में भी दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 131.55 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,756 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 41.35 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,033 पर बंद हुआ।

बैंकिंग इंडेक्स में मजबूती देखी गई। निफ्टी बैंक 76.05 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,479.45 पर था। बाजार के जानकारों के मुताबिक, अगर निफ्टी 22,786 के स्तरों को नहीं तोड़ता है तो निफ्टी में 23,500 से लेकर 23,600 तक रिकवरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल रुकावट का स्तर 23,200 है और सपोर्ट 23,000 है।

सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटकबैंक, टाटा मोटर्स, एचयूएल, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, आईटीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स थे।

रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी और सुबह 45 पैसे या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.43 पर था, लेकिन दिन के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिली और यह 86.89 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला था। सुबह 9:33 बजे, सेंसेक्स 428 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,864 और निफ्टी 130 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,958 पर था।

  • admin

    Related Posts

    Trump का बड़ा फैसला: 25% से 15% हुआ टैरिफ, बाजार में खुशी की लहर; इन सेक्टर्स को होगा फायदा

     नई दिल्ली मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ कट का ऐलान किया है. US Tariff में ये कटौती कुछ सेलेक्टेड एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स और औद्योगिक उपकरणों…

    इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में Keeway की दस्तक, EZI Hypevolt में मिलेंगे बड़े व्हील और ABS फीचर

    मुंबई   भारत का इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट तेजी से बेहतर हो रहा है. बाजार में अगले माह एक नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की एंट्री होने वाली है. स्कूटर निर्माता कंपनी Keeway जून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    FIFA World Cup प्रसारण को लेकर बड़ा अपडेट, भारत में इस चैनल ने हासिल किए ब्रॉडकास्ट राइट्स

    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    IPL 2026 जीतकर मालामाल हुई RCB, प्राइज मनी सुनकर उड़ जाएंगे होश

    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 3 views
    IPL फाइनल के बाद डरावना हादसा, गुजरात टाइटन्स की बस से उठने लगा धुआं, खिलाड़ियों में अफरा-तफरी

    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    सिर्फ 15 साल की उम्र और खेल दिग्गजों वाला! वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए बल्लेबाजी के नए मानक

    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत, RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    • By admin
    • June 1, 2026
    • 2 views
    GT पर दर्ज की ‘विराट’ जीत,  RCB ने लगातार दूसरी बार जीता IPL खिताब

    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर

    • By admin
    • May 31, 2026
    • 4 views
    फाइनल मुकाबले में GT की संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी, वॉशिंगटन सुंदर की फिफ्टी से बना 156 रनों का स्कोर