राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया

भोपाल
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ के पावन अवसर पर रीवा के ग्राम हरिहरपुर, मनगवां एवं जोगिनहाई में विभिन्न प्रदेशों से प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से संवाद किया और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं से कुशल-क्षेम पूछा और उनकी सुरक्षा तथा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि महाकुंभ जैसे पुनीत आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा हमारा सौभाग्य है और कर्तव्य है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि हर तीर्थ यात्री की यात्रा सुखद और सुरक्षित हो।

प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजसेवी संगठन सेवा कार्यों में दे रहे हैं योगदान
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा और विंध्य क्षेत्र सेवा, संस्कृति और समर्पण की भूमि है। यहां के लोग महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करके अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। यह सहयोग और समर्पण की भावना ही हमारी ताकत है। प्रशासन के साथ समाजसेवी संगठन कंधे से कंधा मिलाकर सेवा कार्यों में योगदान दे रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि भोजन, पानी, ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को सक्रिय रखने और विश्राम स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार एवं स्थानीय प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।

श्रद्धालुओं ने लगाए “मध्यप्रदेश जिंदाबाद" के नारे
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने यात्रियों को फल एवं भोजन का वितरण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की। इस दौरान विभिन्न प्रदेश से आये श्रद्धालुओं ने सरकार और प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और "मध्यप्रदेश जिंदाबाद" के नारे लगाए। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एनएच-30 में विभिन्न स्थलों में चाय, नाश्ता, स्वच्छ पेयजल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है। विधायक श्री नरेंद्र प्रजापति, नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पांडेय सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    ट्विशा केस: केस डायरी देखे बिना मिली थी राहत, हाईकोर्ट ने पलटा फैसला; गिरिबाला पर गिरफ्तारी का खतरा

    भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर गिरफ्तारी का खतरा मंडराने लगा है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर…

    भोपाल में मेट्रो विस्तार के लिए बड़ा एक्शन, दुकानों और मकानों को नोटिस जारी

    भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब न्यू मार्केट से लगे रोशनपुरा, मालवीय नगर में दुकानों की बड़ी तोड़फोड़ होगी। यहां दरवेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 0 views
    रिकॉर्ड नहीं, सत्ता परिवर्तन: वैभव सूर्यवंशी ने बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 3 views
    RR का डबल अटैक! वैभव की तूफानी पारी, आर्चर की आग उगलती गेंदबाजी से SRH बाहर

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    • By admin
    • May 28, 2026
    • 2 views
    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा सनसनीखेज रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में मची हलचल

    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    Rajasthan Royals के लिए चमके वैभव सूर्यवंशी, फिर भी टीम नहीं खड़ा कर सकी बड़ा टोटल

    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 3 views
    गांगुली ने चयनकर्ताओं को दी सलाह, वैभव सूर्यवंशी और आकिब नबी पर रखी बेबाक राय

    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत

    • By admin
    • May 27, 2026
    • 2 views
    गेल मोनफिल्स की भावुक विदाई, सबालेंका ने फ्रेंच ओपन में दर्ज की दमदार शुरुआत