दिल्ली चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद हलचल तेज, जेपी नड्डा ने 10 विधायकों से की मुलाकात

नई दिल्ली
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के 10 नवनिर्वाचित विधायकों ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इन विधायकों में विजेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, अरविंदर सिंह लवली, अजय महावर, सतीश उपाध्याय, शिखा राय, अनिल शर्मा और डाॅ. अनिल गोयल, कपिल मिश्रा और कुलवंत राणा शामिल हैं। इस विधायकों में 3 से 4 चेहरे मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे है।

दिल्ली चुनाव में पार्टी की जीत के बाद भाजपा ने सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में भाजपा विधायकों की जेपी नड्डा से मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले कुछ नवनिर्वाचित विधायकों ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से भी मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल को हराने वाले नई दिल्ली के विधायक प्रवेश वर्मा, कैलाश गहलोत और अरविंदर सिंह लवली समेत जीते हुए तमाम विधायकों ने एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की थी।

वहीं सोमवार शाम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने मुताबिक दोनों नेताओं की इस बैठक में दिल्ली के अगले सीएम को लेकर चर्चा हुई।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के अनुसार दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल फ्रांस और अमेरिका के दौरे पर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। जिसमें नवनिर्वाचित विधायक विधायक दल के नेता का चयन करेंगे। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

  • admin

    Related Posts

    राहुल गांधी पर संसद में प्रस्ताव, BJP सांसद ने चुनाव न लड़ने की उठाई मांग

    नई दिल्ली भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर…

    संसद में हंगामा: 25 कांग्रेस सांसदों ने चेंबर में घुसकर की गाली-गलौज, रिजिजू का आरोप

    नई दिल्ली संसद के बजट सत्र में लगातार जारी हंगामे के बीच बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर बड़ा आरोप लगाया है। संसदीय मामलों के मंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले नंबर-2 गेंदबाज बने एडम जांपा

    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    बायर्न का सेमीफाइनल टिकट कन्फर्म, जर्मन कप में लीपजिग को चटाई धूल

    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    मुश्किलों को दी मात, देश को दिलाया मेडल: वरुण सिंह भाटी का जज्बा सलाम के काबिल

    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 1 views
    नेपाल बेबस, इटली का जलवा बरकरार—10 विकेट से दर्ज की ऐतिहासिक फतह

    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 0 views
    नामीबिया से भिड़ंत में टीम इंडिया पहले करेगी बैटिंग, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका

    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके

    • By admin
    • February 12, 2026
    • 2 views
    फेडरर के टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के समारोह के टिकट दो मिनट में बिके