RPF सब-इंस्पेक्टर ने रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक पर किया हमला, फटा सर, मचा हंगामा

प्रयागराज
प्रयागराज के महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्थित झूंसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ी घटना घटी। यहां RPF सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक विनय कुमार यादव पर हमला कर दिया। उन्होंने सरकारी वॉकी-टॉकी से यादव के सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी इंस्पेक्टर द्वारा किए गए इस हमले के बाद, घायल विनय कुमार यादव को तत्काल रेलवे के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में स्थित झूंसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां RPF सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक विनय कुमार यादव पर हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब दोनों अधिकारी स्टेशन पर ड्यूटी पर थे। किसी बात को लेकर पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने आपा खो दिया और वाणिज्य निरीक्षक विनय कुमार यादव पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने पहले विनय कुमार यादव को पीटा, फिर सरकारी वॉकी-टॉकी से उनके सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में विनय कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए रेलवे के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से नाराज रेलवे कर्मचारियों ने झूंसी रेलवे स्टेशन पर कामकाज बंद कर दिया और पूरी तरह से कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि RPF सब-इंस्पेक्टर जशवीर सिंह मनबढ़ स्वभाव के हैं और आए दिन इस तरह की हरकतें करते रहते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना की सूचना तुरंत मेला कंट्रोल रूम को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

admin

Related Posts

समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवादी’ खा जाते थे गरीबों का हकः मुख्यमंत्री

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेशवासियों के हित में दो बड़े कार्य किए। सुबह आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को विकास योजनाओं व तकनीक से जोड़ा तो शाम को वंचित व…

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

लखनऊ. एक वक्त था जब बुंदेलखंड की पहचान सूखे, पलायन और गरीबी से थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसी बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाएं देश के सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
पेमेंट विवाद के चलते बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल और डब्ल्यूपीएल का टेलीकास्ट

IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
IPL में मुंबई इंडियंस बनी नंबर-1, एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का कारनामा

एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 1 views
एयरपोर्ट में करियर कैसे बनाएं? 12वीं पास को भी मिल सकता है लाखों का पैकेज, करें ये कोर्स

मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
मिजोरम और ओडिशा ने मारी बाजी, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के महिला हॉकी फाइनल में आमने-सामने

लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 2 views
लाहौर कलंदर्स की हार के बाद अब कोर्टरूम ड्रामा फखर जमां ने आरोपों को किया खारिज

मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

  • By admin
  • March 30, 2026
  • 0 views
मुल्लांपुर में टॉस जीतने वाली टीम बन सकती है विजेता देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन