जेईई के नतीजे घोषित, राजस्थान के सक्षम समेत 14 ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल

नई दिल्ली
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जॉइंट एट्रेंस परीक्षा सेशन परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार परीक्षा में 14 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं. परीक्षा में राजस्थान के रहने आयुष सिंघल, कर्नाटक के कुशाग्र गुप्ता, दिल्ली के दक्ष का नाम शामिल है. इनके अलावा दिल्ली के हर्ष झा, राजस्थान के रजीत गुप्ता, उत्तर प्रदेश के श्रेयस लोहिया, राजस्थान के सक्षम जिंदल ने भी 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं.  आप परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट नीचे देख सकते हैं.

जेईई के नतीजे घोषित
इसके अलावा 24 उम्मीदवार ऐसे हैं, उन्होंने 99 से लेकर 100 पर्सेंटाइल तक स्कोर किया है. वहीं इसके बाद 3 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने 98 से 99 पर्सेंटाइल के बीच स्कोर किया है और करीब 96, 95, 90 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले एक-एक उम्मीदवार हैं.  एनटीए की ओर से जारी की गई टॉपर्स लिस्ट में एक उम्मीदवार आउटसाइड इंडिया से भी है, जिनका नाम सब्यसाची चौधरी है. सब्यसाची चौधरी ने 99 पर्सेंटाइल स्कोर किया है.

बता दें कि परीक्षा में 13,11,544 उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया था और उसमें से 12,58, 136 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. एनटीए की ओर से परीक्षा का आयोजन 22, 23, 24, 28 और 29 को दो शिफ्ट में करवाया गया था. एक पारी में सुबह 9 से 12 बजे और एक शिफ्ट 3 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया था.

जेईई मेन परीक्षा को 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित किया गया था. इनके अलावा परीक्षा भारत से बाहर 15 शहरों मनामा, दोहा सिटी, दुबई, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत, कुआलालंपुर, काठमांडू, अबू धाबी, पश्चिम जावा, वाशिंगटन, लागोस और म्यूनिख में भी आयोजित की गई थी.

  • admin

    Related Posts

    आज की जरूरत: सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग और बेहतर भविष्य की राह

    लोगों में प्रतिभा तो होती है परंतु उसे समझने और निखारने की आवश्यकता होती है। उन्हें प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए कई संस्थानों में संबंधित कोर्स संचालित किए जा रहे…

    UPSC के नए दिशा-निर्देश: IAS-IFS के लिए सिविल एग्जाम की पुनः अनुमति नहीं, IPS को मिलेगा नया विकल्प

     नई दिल्ली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के साल 2026 के एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत उम्मीदवार 4 फरवरी से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    वैभव सूर्यवंशी ‘बाउंसर टेस्ट’ में रहे असफल, U-19 वर्ल्ड कप में एक ही पैटर्न में 4 बार आउट

    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 3 views
    WPL के ग्रैंड फिनाले में दोस्ती की टेस्ट, क्या जेमिमा रोड्रिग्स की चुनौती से पार पाएंगी स्मृति मंधाना?

    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    • By admin
    • February 5, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: भारत ने साउथ अफ्रीका को धो डाला, ईशान किशन की तूफानी पारी ने दिलाई जीत

    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    क्रिकेट समझते हैं, पर कॉमेंट्री नहीं! धोनी ने गिनाईं वो चुनौतियाँ जो रोकती हैं उन्हें

    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 2 views
    टीम इंडिया के सितारे चमके — सूर्या टॉप-5 के करीब, ईशान की लंबी उड़ान, ऑलराउंडर ताज पाकिस्तान के नाम

    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर

    • By admin
    • February 4, 2026
    • 1 views
    ट्रिगर दबेगा, तिरंगा लहराएगा! एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड के लिए तैयार भारतीय पिस्टल शूटर