26 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, इस बार महाशिवरात्रि उनके पुत्र गणेश के प्रिय दिन बुधवार को पड़ेगी

इंदौर
शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि इस वर्ष 26 फरवरी को त्रिग्रही युति योग में मनाया जाएगा। इस बार महाशिवरात्रि उनके पुत्र गणेश के प्रिय दिन बुधवार को पड़ेगी। इसका पूजन शताब्दी में एक बार बनने वाले खास योग में होगी। ज्योर्तिविद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार महाशिवरात्रि पर्व इस दिन पुत्र गणेश के पूजन के दिन बुधवार को श्रवण के बाद घनिष्ठा नक्षत्र में परिध योग में मकर राशि में चंद्रमा की मौजूदगी में मनाया जाएगा। इस दिन मकर राशि में चंद्रमा की मौजूदगी में सूर्य, बुध व शनि की युति कुंभ राशि में रहेगी। ऐसे समय जब कोई पर्व आता है, तो उस समय ग्रह, योग, नक्षत्र को देखा जाता है। इस अवसर पर ग्रहों के परिभ्रमण का असर भू मंडल पर पढ़ता है।

25 हजार लोगों के लिए गुटकेश्वर महादेव फरियाली भंडारा
श्री गुटकेश्वर धाम सद्गुरु परिवार न्यास द्वारा किला मैदान स्थित गुटकेश्वर महादेव मंदिर रानी लक्ष्मीबाई चौराहा पर नगर फरियाली भंडारा का आयोजन किया गया है, जिसमें 25 हजार से अधिक भक्त सम्मिलित होंगे। भजनों की प्रस्तुतियां एवं वृंदावन के कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी जाएगी। सुबह गुटकेश्वर महादेव का वेद मंत्रों के बीच अभिषेक होगा और शाम को श्रृंगार किया जाएगा। 25 हजार रुद्राक्ष को वितरित करेंगे।

बाणेश्वर कुंड से निकलेगी भगवान की बारात
शहर के प्राचीन शिव मंदिर में से एक बाणेश्वरी कुंड स्थित शिव मंदिर पर भी तीन दिनी आयोजन होगा। इसमें 24 को सुबह 8 बजे बाणेश्वरी महादेव का अभिषेक, दोपहर 1 बजे महादेव को हल्दी व मेहंदी लगाई जाएगी। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति होगी।
इसके लिए आसपास की 100 बस्तियों की महिलाओं को आमंत्रण दिया जा रहा है। 25 फरवरी को पांच हजार रुद्वाक्ष का वितरण होगा। 26 फरवरी को शृंगार दर्शन एवं महाआरती निकलेगी।

शिवधाम में विवाह उत्सव की तैयारी शुरु
शहर के श्रमिक क्षेत्र के परदेशीपुरा स्थित शिवधाम में विवाह उत्सव की तैयारी शुरु हो गई है।पांच दिनी महोत्सव में सैकड़ों महिलाएं भगवान के तल-हल्दी लगाएगी। इसके साथ ही भगवान का शृंगार दुल्हे स्वरूप में होंगे। कपलेश्वर महादेव मंदिर काटजू कालोनी में भगवान शिव-पार्वती का दुल्हे-दुल्हन रूप में शृंगार किया जाएगा।नौलखा स्थित मनकामेश्वर मंदिर में हर वर्ष की तरह झांकी सजाई जाएगी। दिनभर में सैकड़ों लोग पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।

 

admin

Related Posts

रानी अवंतीबाई के बलिदान को श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- यह अविस्मरणीय रहेगा

मातृभूमि की रक्षा की लिए रानी अवंतीबाई का बलिदान सदियों तक रहेगा अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रानी अवंतीबाई की स्मृति में डिंडोरी में एक करोड़ रूपए से निर्मित संग्रहालय…

गौमांस विवाद के बाद असलम पर NSA, जमानत मिलने के बावजूद जेल गेट से फिर ले गई पुलिस

भोपाल  बहुचर्चित भोपाल स्लॉटर हाउस मामले में 24 घंटे के भीतर ऐसा जबरदस्त मोड़ आया कि सब दंग रह गए। कोर्ट से जमानत मिलने की खुशी अभी अधूरी ही थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
ऑस्ट्रेलियाई पेस चौकड़ी से IPL में हड़कंप, टीमों का गेम प्लान हुआ खराब

तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

  • By admin
  • March 20, 2026
  • 1 views
तीसरे T20 में NZ का दबदबा, लैथम की फिफ्टी ने SA की उम्मीदें तोड़ी

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?