पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का सूरज उदय होगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुना
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से जो प्रदेश विकास और प्रगति की राह से पूर्ण रूप से गुमराह हुआ था, अब वहां पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का सूरज उदय होगा। दिल्ली को विकसित बनाने के संकल्प के सफऱ पर आज से हम निकल पड़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर द‍िया है। डबल इंजन सरकार अब दिल्ली की प्रगति को आगे बढ़ाएगी। 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को विकास के कामों के लिए जनादेश दिया है। पीएम मोदी का लक्ष्य गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं का उत्थान करना है, जिससे विकसित दिल्ली का मार्ग प्रशस्त होगा।

वहीं, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज हमने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ चाय पर चर्चा की, जिसे आप बैठक कह रहे हैं, हम नियमित रूप से ऐसी चर्चा करते हैं। सभी नए विधायकों का अभिनंदन किया गया। इस जीत के लिए मैं जनता का आभार जताता हूं। दिल्ली में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को आगे बढ़ाएगी।

विश्वास नगर विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल के कामों से तंग आ चुके थे। जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों में भरोसा जताया है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत दिया है। हम जल्द ही सरकार का गठन करेंगे। आपको बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीती मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है।

admin

Related Posts

एम्स में माइक्रोसर्जिकल तकनीक से नसों के बीच फंसा ट्यूमर निकाला, निजी अस्पतालों ने किया था मना

भोपाल  नसों के बीच विकसित हुए खतरनाक ट्यूमर ने एक 40 वर्षीय महिला की जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी। हालत यह हो गई थी कि उनका उठना-बैठना तक मुश्किल…

जयपुर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उद्योगपतियों के साथ इंटरएक्टिव सेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में इंटरएक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से करेंगे संवाद टेक्सटाइल, ईवी-ऑटोमोबाइल, फूड प्रोसेसिंग और पर्यटन सेक्टर के निवेशक होंगे शामिल जयपुर के आईटीसी राजपूताना में “इंटरेक्टिव सेशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेल

दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
दिल्ली हाई कोर्ट में गौतम गंभीर की याचिका, बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने की उठाई मांग

IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
IPL रिकॉर्ड: एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, MS Dhoni के दौर का कौन सा स्टार लिस्ट में?

एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
एक फ्रेंचाइजी, पूरा करियर: Indian Premier League के टॉप-10 वफादार क्रिकेटर्स, Virat Kohli सबसे आगे

मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
मुझे हटाओ मत…: वर्ल्ड कप जीत के बाद अगरकर का बयान, BCCI का क्या होगा फैसला?

AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 3 views
AI डीपफेक से परेशान गंभीर ने दिल्ली हाई कोर्ट में लिया एक्शन, इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई

सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान

  • By admin
  • March 19, 2026
  • 2 views
सैमसन के बिना मुश्किल में राजस्थान! फाफ डुप्लेसी बोले- यह टीम के लिए बड़ा नुकसान