राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार को घेरा

 राजस्थान

 राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था की खस्ता हालत को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी पर चिंता जताई और सरकार से जवाब मांगा।

शिक्षकों के खाली पदों के चौंकाने वाले आंकड़े
भाटी ने अपनी पोस्ट में बताया कि प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के 28% शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, जबकि जैसलमेर में यह आंकड़ा 52% और बाड़मेर में 48% तक पहुंच चुका है। सीमावर्ती और आदिवासी क्षेत्रों में स्थिति और भी दयनीय बनी हुई है।

उन्होंने कहा, राइजिंग राजस्थान का सपना तभी पूरा होगा, जब हमारे युवा स्किल्ड होंगे, लेकिन मौजूदा हालात बताते हैं कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शिक्षकों की भारी कमी है।

महिला शिक्षा पर भी उठाए सवाल
भाटी ने राज्य में बेटियों की शिक्षा को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि हर साल सरकार ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान में अव्वल आने का दावा करती है, लेकिन दूर-दराज के इलाकों में छात्राओं को शिक्षा के अवसर कम मिलते हैं और महिला शिक्षकों की भी भारी कमी है।

‘शिक्षा से वंचित पीढ़ी समाज के लिए खतरा’
भाटी ने इस बात पर भी जोर दिया कि यदि बच्चों को विज्ञान शिक्षक, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और उचित अवसर नहीं मिलेंगे, तो यह समाज के लिए गंभीर समस्या बन सकती है। उन्होंने चेतावनी दी कि शिक्षा से वंचित पीढ़ी अपराध या गंभीर बीमारियों के दुष्चक्र में फंस सकती है, जिससे पूरे समाज पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

सीमावर्ती इलाकों में विशेष ध्यान देने की मांग
सीमावर्ती इलाकों की शिक्षा को लेकर उन्होंने सरकार से सवाल किए और लिखा कि “सीमा के इलाके सिर्फ हमारी मिट्टी की सुरक्षा नहीं करते, बल्कि हमारी विरासत और परंपराओं को भी बचाते हैं। ऐसे में यहां शिक्षा को प्राथमिकता देना बेहद जरूरी है।”

अपने पोस्ट के अंत में भाटी ने शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार से जल्द से जल्द शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर संज्ञान लेने और ठोस कदम उठाने की अपील की।

  • admin

    Related Posts

    बारिश, ठंड या गर्मी? शेखावाटी के अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

    सीकर राजस्थान में उत्तरी हवाओं का दबाव कम होने के चलते अब शेखावाटी में सर्दी का असर कम होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी…

    अचानक ढह गई तीन मंजिला इमारत, चीख-पुकार में बदली रात; 2 की मौत, 13 घायल, घंटों चला राहत कार्य

    कोटा राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    • By admin
    • February 9, 2026
    • 0 views
    टी20 वर्ल्ड कप विवाद: पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर कर सकता है पुनर्विचार

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक