राज्यपाल ने आदेश कर जोधपुर JNV यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. केएल श्रीवास्तव को किया निलंबित

जोधपुर

 जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय (JNVU), जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर केएल श्रीवास्तव को उनके पद से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश राजस्थान के राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागड़े ने जारी किया। प्रो. श्रीवास्तव पर सरकारी कार्यों में लापरवाही और विश्वविद्यालय को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे थे, जो जांच में सही पाए गए।

वित्तीय गड़बड़ियों में दोषी पाए गए कुलपति

कुलपति प्रो. श्रीवास्तव पर वित्तीय अनियमितताओं के कई आरोप थे, जिनकी जांच जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय अधिनियम, 1962 की धारा 10(2) के तहत कराई गई। 3 दिसंबर 2024 को जोधपुर के संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई थी। जांच में पाया गया कि कुलपति की पत्नी को सेवानिवृत्ति के बाद भी अनधिकृत लाभ दिए गए थे, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे।

गहलोत सरकार के दौरान हुई थी नियुक्ति

प्रो. श्रीवास्तव ने 14 फरवरी 2022 को JNVU के कुलपति का पदभार संभाला था। इससे पहले वे इसी विश्वविद्यालय में भूविज्ञान (Geology) विभाग के प्रमुख रह चुके थे। वे 2019 में सेवानिवृत्त हुए थे, लेकिन कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के दौरान उन्हें कुलपति नियुक्त किया गया था। प्रो. श्रीवास्तव के निलंबन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में उथल-पुथल मची हुई है।

  • admin

    Related Posts

    बारिश, ठंड या गर्मी? शेखावाटी के अगले 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

    सीकर राजस्थान में उत्तरी हवाओं का दबाव कम होने के चलते अब शेखावाटी में सर्दी का असर कम होने लगा है। सुबह और रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी…

    अचानक ढह गई तीन मंजिला इमारत, चीख-पुकार में बदली रात; 2 की मौत, 13 घायल, घंटों चला राहत कार्य

    कोटा राजस्थान के कोटा शहर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। तलवंडी इलाके में स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कम से कम दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    चार जीतों की लय में मैनचेस्टर, कैरिक के निर्देशन में टोटेनहैम पर शानदार जीत

    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टीम इंडिया के खिलाफ यादगार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी गेंदबाज ने खोला दिल—क्यों कहा ‘हमें ऐसे मैच नहीं मिलते’

    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    भिवानी बुल्स को 32–30 से मात, रोहतक रॉयल्स पहली CHL ट्रॉफी के मालिक

    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 3 views
    टूर्नामेंट के एंबेसडर और स्थानीय हीरो रोहित शर्मा का वानखेड़े में होना अच्छा था: जय शाह

    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    गोल्डन गर्ल लवलीना बरगोहाईं: स्पेन की अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक

    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल

    • By admin
    • February 8, 2026
    • 2 views
    U19 वर्ल्ड कप की बेस्ट XI का ऐलान, कप्तान आयुष नहीं चुने गए, वैभव सूर्यवंशी समेत 3 भारतीय शामिल