NGO के जरिए आधी कीमत पर स्कूटर, लैपटॉप और घरेलू सामान पर ऑफर दिया, किया फ्रॉड

केरल
केरल में एनजीओ के जरिए धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नेशनल एनजीओ कंफेडरेशन की ओर से आधी कीमत पर स्कूटर, लैपटॉप और घरेलू सामान पर ऑफर दिया। 26 वर्षीय अनंतु कृष्णा ने इसे शुरू किया था। हजारों लोगों ने इसके लिए साइन अप किया और पेमेंट भी कर दिया था। मगर, बीते हफ्ते एनजीओ के नेशनल कोऑर्डिनेटर कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान जांच में यह सामने आया कि कैसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई।

पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब 170 स्थानीय गैर सरकारी संगठनों को एकसाथ लाया गया। इसके बाद साल 2022 में एक संघ बनाया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आइडिया यह था कि इन गैर सरकारी संगठनों के जरिए कंपनियों से सीएसआर लिया जाएगा। इस धन का इस्तेमाल अलग-अलग सामानों की आधी लागत को चुकाने में होगा। ये वही सामान होंगे जिन्हें स्कीम के जरिए लोगों को आधी कीमत पर दिया जाएगा। हालांकि, कुछ समय बाद इस योजना के लिए साइन अप करने वाले कई लोगों ने शिकायतें करनी शुरू कर दी।

30 हजार लोगों ने किया था आवेदन
एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने इस शिकायतों के आधार पर कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद तो केरल भर के पुलिस स्टेशनों में ऐसी शिकायतें आने लगीं। खासतौर से राज्य के उत्तर में इसी तरह की शिकायतों की बाढ़ आ गई, जिनमें से कई महिलाएं शामिल हैं। इस घोटाले को लेकर दायर मामलों में कुछ जाने-माने लोग भी आरोपी बनाए गए हैं। इनमें हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज और एक प्रमुख एनजीओ के कार्यकारी निदेशक हैं, जो इस संघ का हिस्सा थे। इनके अलावा भी कुछ प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि कृष्णा ने करीब 30 हजार आवेदकों से पैसे लिए थे। उसने इसे अपने नियंत्रण वाले 12 बैंक खातों में डाल दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। इसे लेकर पूरी डिटेल धीरे-धीरे सामने आ जाएगी।

  • admin

    Related Posts

    सुरक्षा व इनोवेशन पर फोकस से भारत-जापान साझेदारी में आया नया मोड़ : रिपोर्ट

    नई दिल्ली एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत रिश्ते अब एक नए और गतिशील दौर में प्रवेश कर रहे हैं।…

    भारत-फ्रांस दोस्ती का नया अध्याय, पीएम मोदी और मैक्रों करेंगे मेगा डिफेंस प्रोजेक्ट लॉन्च

    नई दिल्ली भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संवाद होने जा रहा है। सैन्य तकनीक व रक्षा क्षेत्र की तैयारियों के लिहाज से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवाद होगा। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    खेल

    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान के खिलाफ 8-1 का रिकॉर्ड, सुपर-8 में दबंग कदम

    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 1 views
    भारत का जलवा बरकरार, ईशान किशन बने हीरो; पाकिस्तान पर जीत की हैट्रिक

    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    कोलंबो में हाई-वोल्टेज मुकाबला, भारत ने पाकिस्तान को दिया 176 का टारगेट

    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    वर्ल्ड कप क्लैश में टॉस पाकिस्तान के नाम, पहले बैटिंग कर भारत करेगा शुरुआत

    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    भारत-पाक मैच के बीच मोहसिन नकवी का बड़ा कदम, ICC से करेंगे चर्चा

    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह

    • By admin
    • February 15, 2026
    • 2 views
    मार्करम की तूफानी पारी, कप्तानी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ रचा इतिहास; रोहित शर्मा के क्लब में जगह